- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West indies vs south africa 5th t20i quinton de kock aiden markram fifty guide south africa to clinch series by 3 2 4787311
West Indies vs South Africa, 5th T20I: क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम की आंधी के सामने विंडीज पस्त, 3-2 से साउथ अफ्रीका के नाम सीरीज
क्रिस गेल (Chris Gayle), कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard), आंद्रे रसेल (Andre Russel) जैसे खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप साबित हुए.
Published On Jul 04, 2021, 08:56 AM IST
Last UpdatedJul 04, 2021, 08:56 AM IST
West Indies vs South Africa, 5th T20I: साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में मेजबानों पर 25 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया है. कप्तान क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और एडन मार्करम (Aiden Markram) रहे जिन्होंने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली.
क्रिस गेल (Chris Gayle), कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard), आंद्रे रसेल (Andre Russel) जैसे खिलाड़ी भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बोर्ड पर निधारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन ठोक दिए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान वेस्टइंडीज नौ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाया.
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर 60 रन बनाए. रन बनाने में उनका साथ् दिया तीसरे नंबर के बल्लेबाज एडन मार्करम ने. मार्करन ने चार छक्के और दो चौके जड़े. उन्होंने 48 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए. उन्य कोई बल्लेबाज रन बनाने में ज्यादा सहयोग नहीं कर पाया. टेम्बा बावुमा अपना खाता तक नहीं खोल पाए. डेविड मिलर ने 16 गेंदों पर 18 रनों की नाबाद पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने 34 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए. निकोलस पूरन के बल्ले से 14 गेंदों पर 20 रन आए. क्रिस गेल ने 11, कीरोन पोलार्ड ने 13 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल अपना खाता तक नहीं खोल पाए. कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर को दो-दो विकेट मिले.