- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West indies vs sri lanka 2nd test day 1 wi 287 for 7 wickets in 86 overs kraigg brathwaite on 99 4544667
WI vs SL, 2nd Test, Day 1: शतक से एक रन दूर Kraigg Brathwaite, ऑलआउट के करीब West Indies
वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. ऐसे में अब दूसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन चुका है.
Published On Mar 30, 2021, 09:54 AM IST
Last UpdatedMar 30, 2021, 09:54 AM IST
West Indies vs Sri Lanka, 2nd Test, Day 1: वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच एंटीगुआ में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज ऑलआउट के करीब पहुंच चुका है. टीम ने 86 ओवरों के खेल तक 7 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं.
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में जारी मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की मशुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (5) और क्रुमाह बोन्नर (0) को टीम ने महज 15 के योग पर गंवा दिया.
इसके बाद कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने कायले मायर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. मायर्स ने 49 रन की पारी खेली, लेकिन जरमाइन ब्लैकवुड 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां से ब्रैथवेट ने जेसन होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन जुटाए. होल्डर ने 34 गेंदों में 30, जबकि अल्जारी जोसेफ ने 29 रन की पारी खेली.
Stumps on day one at Antigua with Kraigg Brathwaite unbeaten on 99.
The West Indies will resume play tomorrow at 287/7#WIvSL | #WTC21 | https://t.co/RDUCc298d5 pic.twitter.com/Ua2cY0npsH
— ICC (@ICC) March 29, 2021
वेस्टइंडीज का जब सातवां विकेट गिरा, तो स्कोर 222 रन था. इसके बाद से ब्रैथवेट ने रहकीम कॉर्नवॉल के साथ 65 रन की अटूट साझेदारी कर ली है. कॉर्नवॉल एक बार फिर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 54 गेंदों में 7 बाउंड्री की मदद से 43 रन जड़े हैं. वहीं ब्रैथवेट (99) अपने 9वें अंतर्राष्ट्रीय शतक से महज 1 कदम दूर हैं. श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल 3, जबकि विश्व फर्नांडो, लसिथ एंबुलडेनिया, दुशमंता चमीरा और धनंजय डी सिल्वा 1-1 शिकार कर चुके हैं.