- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies vs Sri Lanka, 2nd Test: Shannon Gabriel grabs career best figure as Visitors take 287 runs lead on Day 4
मेंडिस-डिकवेला का अर्धशतक, श्रीलंका को वेस्टइंडीज पर 287 रन की बढ़त
सैंट लूसिया टेस्ट के चौथे दिन तक श्रीलंका टीम ने 8 विकेट खोकर 334 रन बनाए।
Published On Jun 18, 2018, 08:51 AM IST
Last UpdatedJun 18, 2018, 08:51 AM IST
Kusal Mendis and Niroshan Dickwella © AFP
सैंट लूसिया में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज के शैनन गैबरियाल ने शानदार 6 विकेट हॉल दर्ज किया। गैबरियाल ने 19 ओवर में 57 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके बावजूद कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका टीम ने 287 रनों की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन की खराब शुरुआत के बाद चौथे दिन कुसल परेरा ने 117 गेंदो पर 87 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से 48 पर 4 विकेट खो चुकी मेहमान टीम की पारी संभली। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने भी 70 गेंदो पर 62 रनों की धमाकेदार पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 334 रन जोड़ लिए थे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/dinesh-chandimal-pleads-not-guilty-to-iccs-ball-tampering-charges-720785″][/link-to-post]
पहली पारी में केवल 253 रन बनाने के बाद श्रीलंका टीम के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज टीम को भी 300 के स्कोर पर समेट दिया। मैच के तीसरे दिन हुए गेंद से छेड़छाड़ के विवाद के बीच कसुल रंजीत और लाहिरू कुमारा ने शानदार गेंदबाजी की। रंजीत ने केवल 49 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं लाहिरू कुमारा ने भी 86 रनों के बदले 4 विकेट निकाले। वेस्टइंडीज की ओर से डेवोन स्मिथ ने 61 और शेन डॉवरिच ने 55 रनों की पारी खेली।
श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान विंडीज गेंदबाज शैनन गैबरियल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गैबरियल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने केवल 48 रन पर चार विकेट खो दिए थे। हालांकि यहां से मेंडिस ने पारी को संभाला। कप्तान दिनेश चांदीमल (39), रोशन सिल्वा (48) और डिकवेला ने भी उनका साथ दिया। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 334 रन बना लिए थे और अकिला दनंजया और सुरंगा लकमल क्रीज पर थे।