जेसन होल्डर ने झटके 4 विकेट, जीत से 63 रन दूर श्रीलंका

बारबाडोस टेस्ट के तीसरे दिन तक 81/5 बना चुकी श्रीलंका टीम को जीत के लिए 63 रनों की जरूरत है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 26, 2018, 09:12 AM IST

Published On Jun 26, 2018, 09:12 AM IST

Last UpdatedJun 26, 2018, 09:12 AM IST

Jason Holder © Getty Images

बारबाडोस टेस्ट के तीसरे दिन जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी श्रीलंका टीम के खिलाफ विंडीज कप्तान जेसन होल्डर अकेले खड़े हैं। होल्डर ने 21 रन देकर चार विकेट झटके और वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीद जगाए रखी है। जीत के लिए 144 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि प्रमुख बल्लेबाज कुसल मेंडिस 25 रन बनाकर अब तक क्रीज पर टिके हुए हैं। वहीं दिलरुवान परेरा उनका साथ दे रहे हैं। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन रिकॉर्ड 20 विकेट गिरे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/west-indies-vs-sri-lanka-3rd-test-day-2-shannon-gabriel-kemar-roach-strikes-as-visitors-scores-995-at-stumps-722154″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की पहली पारी-154

तीसरे दिन की खेल की शुरुआत श्रीलंका की पहली पारी के साथ हुई थी। दूसरे दिन स्टंप तक 99/5 का स्कोर बना चुकी मेहमान टीम ने निरोशन डिकवेला की 42 रनों की पारी की बदौलत 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जिसमें तीन निचले क्रम के बल्लेबाज (सुरंगा लकमल, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा) शामिल हैं, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। शेनन गेब्रियल ने 3 और कीमार रोच ने दो विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी-93

154 पर ऑल आउट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मेजबान विंडीज को 93 रन पर ही समेट दिया। दूसरी पारी में 50 रनों की बढ़त के साथ उतरी वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर सके। सर्वाधिक 23 रन कीमार रोच ने बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल और कसुन रजिता ने जोड़ी में अटैक कर 3-3 विकेट लिए। लाहिरू कुमारा को भी 2 विकेट मिले।

श्रीलंका की दूसरी पारी-81/5*

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के सामने 144 रनों का आसान दिखने वाला लक्ष्य था। वेस्टइंडीज को जीत के लिए जल्दी विकेट चाहिए थे और होल्डर ने आगे बढ़कर अपनी टीम के लिए विकेट निकाले। कप्तान ने 8 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें सलामी बल्लेबाज दसुन गुणाथिलिका (21), धनंजया डी सिल्वा (17), रोशन सिल्वा (1) और निरोशन डिकवेला (6) के अहम विकेट शामिल हैं। स्टंप तक श्रीलंका मेंडिस की संघर्षपूर्ण पारी की मदद से 81 रन जोड़ चुकी है। जीत के लिए श्रीलंका को केवल 63 रनों की जरूरत है, वहीं विंडीज टीम को सीरीज पर कब्जा करने के लिए 5 और विकेट चाहिए।

Editor's Pick