×

सीरीज में वापसी करेगी वेस्टइंडीज- डैरेन सैमी

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 212 रनों से हराया था जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की 84 साल में सबसे बुरी हार है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 18, 2015 12:12 PM IST

डैरेन सैमी को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज टीम सीरीज में वापसी करेगी © Getty Images
डैरेन सैमी को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज टीम सीरीज में वापसी करेगी © Getty Images

वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने कहा है कि टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टीम आने वाले मैचों में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 212 रनों से हराया था जो कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की 84 साल में सबसे बुरी हार है। सैमी इस समय मेलबर्न में बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 प्रतियोगिता में होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने बुधवार को कहा, “मुझे याद है कि पिछले दौरे पर हम ब्रिस्बेन टेस्ट में बुरी तरह से हार गए थे लेकिन एडिलेड और पर्थ टेस्ट में हमने वापसी कर अच्छा प्रदर्शन किया और श्रृंखला जीतने के करीब तक पहुंच गए थे।”  ALSO READ : सुंदर पिचाई ने किस क्रिकेटर को बताया अपना आदर्श 

उन्होंने आगे कहा, “उम्मीद है इस बार भी ऐसा होगा। अगर हम अगले दो मैच जीत नहीं पाते तो हमारी कोशिश प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलने की होनी चाहिए।” टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके सैमी का कहना है कि इस समय उनका पूरा ध्यान एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट पर है। लेकिन उन्होंने पहले टेस्ट में मिली हार को शर्मनाक बताया। उन्होंने टीम के प्रदर्शन के बारे में आगे कहा, “हम टेस्ट क्रिकेट में जहां थे वहां वापस पहुंचने में समय लगेगा। हमारे पास एक युवा टीम है और अनुभव के साथ टीम के प्रदर्शन में सुधार आएगा। ALSO READ : मैकुलम ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड 

TRENDING NOW

गौरतलब है कि एक समय टेस्ट क्रिकेट में लगभग अजेय रहने वाली वेस्टइंडीज टीम मौजूदा समय में बहुत ही खराब क्रिकेट खेल रही है। वर्तमान में वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी रैंकिंग में सिर्फ बांग्लादेश और जिंबाब्वे से बेहतर है। वेस्टइंडीज की मौजूदा रैंकिंग 8 है। ALSO READ : श्रीलंका न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड