×

इस साल भी मेरी टीम टी 20 विश्व कप में जीत हासिल करे: डैरेन सैमी

2012 में सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 1, 2016 11:20 AM IST

डैरेन सैमी © IANS
डैरेन सैमी © IANS

वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान डैरेन सैमी चाहते हैं कि टीम अपनी टी-20 की नंबर एक रैकिंग कायम रखे। उनकी चाहत है कि टीम इस साल मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी जीत हासिल करे। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, सैमी को आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। यह तीसरी बार है जब सैमी टी-20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे। 2012 में सैमी की ही कप्तानी में ही वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था। सैमी ने 2014 टी-20 विश्व कप में भी टीम की कप्तानी की थी। ये भी पढ़ें: India vs Nepal, लाइव अपडेट्सः भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला

सैमी ने शानिवार को कहा, “जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने को कहा जाता है तो मैं गर्व महसूस करता हूं। हम अभी टी-20 में नंबर एक पर काबिज हैं और हम यहां बने रहना चाहते हैं।” टी-20 विश्व कप पर उन्होंने कहा, “हम इसे दोबारा जीतने को तैयार हैं। हमने पहले भी विश्वकप जीता है।” ये भी पढ़ें: आईपीएल 2016 के नीलामी में होंगे इस बार 351 खिलाड़ी

उन्होंने कहा, “आने वाला टी-20 विश्व कप काफी बड़ी प्रतियोगिता है। विश्व के सारे अच्छे खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।”  सैमी ने 38 टेस्ट मैच में 1323 रन बनाए जिसमें उन्होंने अपना उच्च स्कोर 106 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक व 5 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। वहीं सैमी ने 126 वनडे मैच में 1871 रन बनाए।

TRENDING NOW

सैमी ने वनडे में अपना सर्वाधिक स्कोर 89 रन बनाए। सैमी ने 60 टी 20 मैच खेले जिसमें 526 रन बनाए।  दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैमी 38 टेस्ट मैच में 84 विकेट झटके और वहीं 126 वनडे मैच में 81 विकेट हासिल किए।