अनीसा की हैट्रिक के बूते वेस्‍टइंडीज महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

पांच मैचों की सीरीज में वेस्‍टइंडीज की महिला टीम 2-0 से आगे हो गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 29, 2018, 02:26 PM IST

Published On Sep 29, 2018, 02:26 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 02:26 PM IST

Anisa-Mohammed © Getty Images (File Photo)

अनीसा मोहम्‍मद के हैट्रिक की बदौलत वेस्‍टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी-20 में 9 विकेट से रौंद दिया।

इस जीत से विंडीज महिलाएं पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई हैं। विंडीज ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दक्षिण अफ्रीकी की टीम 8 विकेट पर 101 रन पर ढेर हो गईं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्‍तान डेन वान निकर्क ने सबसे अधिक 36 रन की पारी खेली जबकि मिगन डू प्रीज ने 27 वहीं ट्रायोन ने 21 रन का योगदान दिया।

विंडीज की ओर से अनीसा ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका की 5 खिलाडि़यों को पवेलियन की राह दिखाई जिसमें आखिरी ओवर का हैट्रिक भी शामिल था।

102 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरीं विंडीज महिलाएं 15.3 ओवर में ओपनर हेली मैथ्‍यूज (17) का विकेट गंवाकर जीत दर्ज करने में सफल रहीं। विंडीज की ओर से नताशा मक्‍लीन ने 42 जबकि कप्‍तान सारा टेलर 35 रन पर नाबाद लौटीं।

अनीसा ने लगातार 3 गेंदों पर झटके तीन विकेट

विंडीज की अनीसा मोहम्‍मद ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर कैप को विकेटकीपर एंगुलिया के हाथों स्‍टंप आउट कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अनीसा ने सारा स्मिथ को बोल्‍ड किया जबकि छठी और आखिरी गेंद पर हेली मैथ्‍यूज को बोल्‍ड कर अनीसा ने अपनी हैट्रिक पूरी की।

Editor's Pick