- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies Women vs South Africa Women: West Indies to host South Africa in eight-match series
West Indies Women vs South Africa Women: South Africa की मेजबानी करेगा West Indies, खेली जाएगी ODI और T20 सीरीज
West Indies Women vs South Africa Women: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों की मेजबानी की घोषणा कर दी है.
Published On Aug 11, 2021, 02:01 PM IST
Last UpdatedAug 11, 2021, 02:01 PM IST
South Africa Women tour of West Indies, 2021: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का आयोजन होने जा रहा है. दोनों टीमें 31 अगस्त से तीन मैचों की टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी.
पाकिस्तान के साथ पिछले महीने हुई सफल सीमित ओवरों की सीरीज के बाद वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों की मेजबानी की घोषणा की है. आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर्स की तैयारियों को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम होगी.
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज अपने खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का टेस्ट करने का अवसर होगी. टीम पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि विंडीज के लिए यह सीरीज अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने में मददगार साबित हो सकती है. वेस्टइंडीज इस सीरीज को देखते हुए मुख्य कोच कोर्टनी वॉल्श के नेतृत्व में हाई परफॉरमेंस ट्रेनिंग कैंप आयोजित करेगी.
South Africa Women tour of West Indies, 2021 (5 ODIs , 3 T20s)-
31 अगस्त – पहला टी20, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ (रात 11.30 बजे से)
2 सितंबर – दूसरा टी20, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ (रात 11.30 बजे से)
4 सितंबर – तीसरा टी20, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ (सुबह 4 बजे से)
7 सितंबर – पहला वनडे, Coolidge Cricket Ground, एंटीगुआ (देर रात 12.15 बजे से)
10 सितंबर – दूसरा वनडे, Coolidge Cricket Ground, एंटीगुआ (शाम 7.30 बजे से)
13 सितंबर – तीसरा वनडे, Coolidge Cricket Ground, एंटीगुआ (शाम 7.30 बजे से)
16 सितंबर – चौथा वनडे, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ (शाम 7.30 बजे से)
19 सितंबर – पांचवां वनडे, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ (शाम 7.30 बजे से)