• Home
  • News
  • West zone and South zone enters in final of Duleep Trophy 2023

Duleep Trophy: तय हुई फाइनल की टीम, इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

12 जुलाई से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल में वेस्ट जोन का मुकाबला साउथ जोन से होगा, जिसने नॉर्थ जोन के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 08, 2023, 09:49 PM IST

Published On Jul 08, 2023, 09:49 PM IST

Last UpdatedJul 08, 2023, 09:49 PM IST

Duleep Trophy 2023 Final

Photo credit-Mayank Agarwal twitter page

पहली पारी की महत्वपूर्ण बढ़त के आधार पर वेस्ट जोन शनिवार को दलीप ट्रॉफी 2023 के फाइनल में पहुंच गया. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला बारिश से प्रभावित आखिरी दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ. चौथे दिन जीत के लिए 399 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य क्षेत्र का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था, जिसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका. गीली आउटफील्ड के कारण अंतिम दिन का खेल रद्द कर दिया गया. अब 12 जुलाई से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल में वेस्ट जोन का मुकाबला साउथ जोन से होगा, जिसने नॉर्थ जोन के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज की.

इससे पहले आखिरी दिन वेस्ट ज़ोन अपने कुल स्कोर में केवल पांच रन जोड़ने में कामयाब रहा. जवाब में सेंट्रल ज़ोन को शुरुआत में ही झटका लगा जब अर्ज़न नागसवाला और अतीत शेठ ने धीमी शुरुआत के बाद सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री और विवेक सिंह को सस्ते में आउट कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिंकू सिंह की तूफानी पारी

अमनदीप खरे ने ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह के साथ पारी को स्थिर करने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए स्कोरिंग दर बहुत धीमी थी. रिंकू ने 30 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी के दौरान तीन चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था.

संक्षिप्त स्कोर:

वेस्ट जोन 220 (अतीत शेठ 74, धर्मेंद्रसिंह जड़ेजा 39; शिवम मावी 6-44) और 297 (सूर्यकुमार यादव 52, चेतेश्वर पुजारा 133; सौरभ कुमार 4-79, सारांश जैन 4-56)
सेंट्रल जोन 128 (रिंकू सिंह 48 , ध्रुव जुरेल 46; अर्जन नागसवाला 5-74, अतीत शेठ 3-27) और 128/4 (रिंकू सिंह 40; युवराजसिंह डोडिया 1-16)

साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराया:

वहीं साउथ जोन की टीम ने नॉर्थ जोन के खिलाफ दो विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री ली. साउथ जोन के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने मयंक अग्रवाल के 54 रन और कप्तान हनुमा विहारी के 43 रन की मदद से हासिल कर लिया. रिकी भुई ने 34 और तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया. साईं किशोर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. पहली पारी में 76 रन और दूसरी पारी में 54 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

संक्षिप्त स्कोर:

नॉर्थ जोन 198 (प्रभसिमरन 49, अंकित कुमार 33, हर्षित राणा 31, विधाथ कावेरप्पा 5-28) और 211 (प्रभसिमरन 63, विजय कुमार वैशाख 5-76)

साउथ जोन 195 ( मयंक अग्रवाल 76 , तिलक वर्मा 46, वैभव अरोड़ा 3-57, जयंत यादव 3-38) और 219/8 (मयंक अग्रवाल 54, हनुमा विहारी 43, हर्षित राणा 3-84)

Editor's Pick