- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Westindies pacer Alzarri Joseph found guilty of breaching ICC Code of Conduct
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ आचार संहिता के दोषी
जोसेफ ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान मेहमान टीम के बल्लेबाज अनामुल हक को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया था।
Published On Jul 26, 2018, 10:22 PM IST
Last UpdatedJul 26, 2018, 10:22 PM IST
West-Indies cricket team © Getty Images
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
जोसेफ ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान मेहमान टीम के बल्लेबाज अनामुल हक को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा किया था। इसके बाद उन्हें आईसीसी के आचार संहिता के लेवल-1 का दोषी पाया गया।
क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने जोसेफ के खाते में एक नकारात्मक अंक भी जोड़ दिया है।
जोसेफ ने पर यह आरोप मैदानी अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ और ग्रेगोरी ब्रैथवेट, थर्ड अंपायर एस रवि और फोर्थ अंपायर जोएल विल्सन ने लगाया। हालांकि तेज गेंदबाज ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार कर लिया है इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं है।
वेस्टइंडीज ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में आखिरी ओवर में बांग्लादेश पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 8 रन की जरूरत थी लेकिन कप्तान जेसन होल्डर ने सिर्फ तीन रन दिए। मेजबान ने इस मैच में बांग्लादेश को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।