कोविड काल में क्रिकेट खेलने के लिए देनी होगी कुर्बानी: जस्टिन लैंगर

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम रविवार को रवाना होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2020, 04:24 PM IST

Published On Aug 20, 2020, 04:24 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2020, 04:24 PM IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (IANS)

रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि कोविड काल में क्रिकेट जारी रखने के लिए खिलाड़ियों को कुर्बानी देनी होगी। ऑस्ट्रेलियाई 4 चार से 16 सितंबर तक इंग्लैंड के खिलाफ  वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।

कोच लैंगर का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय मैचों पर रहना चाहिए। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने परिवारों से नहीं मिल सकेंगे क्योंकि हमें क्रिकेट खेलना है।कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शायद परिवार के साथ रहने को तरजीह देकर क्रिकेट से दूर रहें। ऐसे समझौते करने पड़ेंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट में भी कई बदलाव होंगे। कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उससे भी बाहर रह सकते हैं। हमें बड़ी टीमें चुननी होंगी क्योंकि खिलाड़ी स्क्वाड के अंदर-बाहर नहीं हो सकते। घरेलू क्रिकेट की लागत कम करनी होगी और मैचों की संख्या में भी कटौती करनी पड़ेगी।’’

संन्यास ले चुके MS Dhoni को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा भावुक पत्र; कहा- नए भारत का चेहरा हैं धोनी

ऐसे मुश्किल समय में लैंगर ने हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ से प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा, “जैसा कि विल स्मिथ ने कहा था ‘हमें तैयार रहना होगा ताकि हमें तैयार ना होना पड़े’, चाहे जो भी आए, हमें तैयार रहना होगा।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड जाने के लिए 21 सदस्यीय टीम चुनी है क्योंकि इंजरी या ऐसे कोई और घटना होने पर बाहर से खिलाड़ी नहीं बुलाए जा सकते।

Editor's Pick