add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: अगर बारिश से धुल गया भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल तो क्या होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब नॉक-आउट मैच शुरू होने वाले हैं. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड और दूसरा भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. अगर इन मैचों में बारिश आ जाए तो क्या होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 3, 2026 10:35 AM IST

ICC T20 World Cup 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बुधवार को खेला जाएगा. वहीं मौजूदा चैंपियन भारत, दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगी. भारत ने सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है. भारत का सामना दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगा. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा.

हालांकि, मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस हमेशा से फिक्रमंद रहते हैं. और खेल का मजा बारिश कई बार खराब कर देती है. इस वर्ल्ड कप में दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गई है. 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का मुकाबला भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की टीम क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है इस वजह से दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे. लेकिन फैंस के मन में यह सवाल जरूर है कि अगर सेमीफाइनल मैच में बारिश आ जाए तो क्या होगा. आईसीसी ने इन सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा है. यानी अगर बारिश की वजह से तय दिन पर मैच नहीं हो पाता है तो अगले दिन मुकाबला खेला जाएगा.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मैच 4 मार्च, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम पर खेला जाएगा. वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च, गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पर होगा. दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.

अगर बारिश की वजह से पहले दिन खेल नहीं हो पाता है तो आईसीसी ने अगले दिन रिजर्व डे रखा है. तो अगर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मैच 4 मार्च को नहीं हो पाता है तो उसे पांच मार्च को खेला जाएगा. और ऐसा ही होने की सूरत में भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल 6 मार्च को खेला जाएगा. यहां, एक बात का ख्याल रखना है कि रिजर्व डे पर मैच शाम सात बजे की जगह, दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा.

टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा. और इसके लिए भी सोमवार 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. हां, इसकी शुरुआत का समय नहीं बदला गया है. यह शाम सात बजे ही शुरू होगा.

क्या हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रिजर्व डे के नियम


अब सवाल है कि आखिर रिजर्व डे पर मैच शुरू होने के नियम क्या हैं. सबसे पहले आईसीसी की कोशिश है कि मैच तय शेड्यूल वाले दिन पर ही समाप्त हो. नियमित दिन पर 90 मिनट का अतिरिक्त समय अलॉट किया गया है. वहीं रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय है. फाइनल के लिए दोनों दिनों के लिए 120 मिनट का वक्त दिया गया है.

अगर बारिश की वजह से मैच रुकता है तो अंपायर ओवर घटाने पर फैसला लेंगे. नतीजे के लिए कम-से-कम दोनों टीमों के लिए 10 ओवर का खेल होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे के दिन मैच वहीं से शुरू होगा जहां खत्म होगा. यानी वही स्कोर और उतने ही ओवर बाकी से मैच शुरू होगा.

अगर सेमीफाइनल मैच हो नहीं पाए तो क्या होगा

अगर किसी वजह से सेमीफाइनल मैच रिजर्व डे पर भी खत्म नहीं हो पाता है तो क्या होगा? तो इसका जवाब है कि सुपर 8 में अपने ग्रुप में ऊपर रहने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जाएगी. तो ऐसी सूरत में भारत जो सुपर 8 के ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रहा है, वह फाइनल में नहीं जा पाएगा. चूंकि इंग्लैंड सुपर 8 के पहले ग्रुप में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर रहा है. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से, साउथ अफ्रीका की टीम चूंकि टॉप पर रही है, इसलिए वह खिताबी मुकाबले में जगह बनाएगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/