IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर बरसात आ जाए तो कौन बनेगा चैंपियन?
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर बरसात आ जाए तो कौन बनेगा चैंपियन?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर बारिश आ जाए तो क्या होगा. किसे मिलेगी ट्रॉफी. कौन बनेगा चैंपियन. और क्या कहते हैं इसमें आईसीसी के नियम.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 8, 2026 12:55 PM IST
Hardik Pandya and Tilak Varma
नई दिल्ली: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा. 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर यह मैच होगा. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. वहीं न्यूजीलैंड दूसरी बार इस खिताबी मुकाबले में पहुंची है.
भारत ने अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. टीम इंडिया के पास मौका होगा वह तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीते. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है. दोनों टीमों के फैंस चाहेंगे कि उनकी टीम ही चैंपियन बने. पर जरा सोचिए, अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो किसके पास जाएगा खिताब? इस पर नियम क्या कहते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सबसे पहले तो यह बात ध्यान रखने की है कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को पूरा करने के लिए जरूरी है कि दोनों टीमें 10-10 ओवर जरूर खेलें. और इस खेल को पूरा करने के लिए 120 अतिरिक्त मिनट मिलेंगे. और इसके भी बाद अगर आज किसी वजह से खेल नहीं शुरू होता है तो इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. और रिजर्व डे वाले दिन मैच वहीं से शुरू होगा जहां बारिश की वजह से उसे रोका गया था. और अगर किसी वजह से 9 मार्च को भी मैच नहीं हो पाता है तो फिर भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी साझा कर दी जाएगी.
भारत और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें कीवी टीम का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ है और हर बार न्यूजीलैंड ही जीता है.
भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 कुलदीप यादव
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.