add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अजित आगरकर को मिलेंगे साल के 3 करोड़ रुपये, पिछले किसी भी चीफ सिलेक्टर से तीन गुना ज्यादा

अजित आगरकर की सैलरी कितनी होगी. यह एक बड़ा सवाल है. अभी तक चीफ सिलेक्टर को साल का एक करोड़ रुपए वेतन मिलता है लेकिन अब इसे बढ़ाया जा सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - July 6, 2023 11:02 AM IST

मुंबई: अजित आगरकर को भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य चयनकर्ता चुना गया है. आगरकर के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं. बीसीसीआई में एक परंपरा रही है कि वह मुख्य चयनकर्ता का चुनाव जोन के हिसाब से करती आई है. यानी पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और सेंट्रल. हालांकि आगरकर के मामले में बोर्ड ने इस परंपरा को तोड़ा है.

चेतन शर्मा के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से शिव सुंदर दास बोर्ड के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता थे. सुब्रोती बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन अन्य चयनकर्ता थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब सिलेक्शन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता हैं. आगरकर और अंकोला. इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से एक और बड़ा फैसला किया गया है. बोर्ड ने चेयरमैन की सैलरी बढ़ाने का भी फैसला किया है. फिलहाल चीफ सिलेक्टर को साल का एक करोड़ रुपये वेतन मिलता है. वहीं बाकी चार सिलेक्टर्स को 90 लाख रुपये सालाना मिलते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने तय किया है कि चीफ सिलेक्टर की सैलरी में इजाफा किया जाएगा. और यह इजाफा छोटा-मोटा नहीं होगा बल्कि इसे तीन गुना कर दिया जाएगा. यानी अब चीफ सिलेक्टर को साल का तीन करोड़ रुपये वेतन दिया जाएगा. सैलरी बढ़ाने का फैसला बीसीसीआई की सालाना जनरल मीटिंग में किया जा सकता है. यह बैठक सितंबर में होगी. इसके साथ ही बाकी चार सिलेक्टर्स के वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी.

TRENDING NOW

ऐसी खबरें हैं कि अजित आगरकर शुरुआत में इस जॉब को स्वीकार नहीं करना चाहते थे. क्रिकेटर से कॉमेंटेटर और दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने वाले आगरकर को इसके लिए मनाया गया. उन्हें मनाने वालों में एक महान क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है. आगरकर मुंबई टीम के सिलेक्शन टीम का हिस्सा रहे हैं. उनका अंतरराष्ट्रीय और टी20 क्रिकेट के अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है.

आगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे इंटनरैशनल और चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में भी 42 मुकाबले खेले हैं.