add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्या है मोहम्मद शमी का वाइट बॉल फ्यूचर प्लान, सिलेक्टर्स जल्द करेंगे बात

मोहम्मद शमी के फ्यूचर प्लान को लेकर जल्द ही बात हो सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 10, 2024 9:52 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसी साल जून में यह टूर्नमेंट खेला जाएगा. भारतीय सिलेक्टर्स के पास प्लानिंग के ज्यादा मौके भी नहीं होंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही सीरीज इस टूर्नमेंट से पहले भारत की आखिरी इंटरनैशनल सीरीज होगी. भारतीय टीम के सिलेक्टर्स को अब जल्द ही इस पर विचार करना होगा कि उन्हें किन खिलाड़ियों को अपनी नजर में रखना है. इस सीरीज के बाद एक पैमाना सिर्फ आईपीएली ही बचेगा. और इसी क्रम में सिलेक्टर्स मोहम्मद शमी से भी बात कर सकते हैं. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स इस स्टार पेसर से सीमित ओवरों के फॉर्मेट के बारे में भविष्य की उनकी योजनाओं के बारे में चर्चा करना चाहते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शमी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोहम्मद शमी से जल्द होगी बात

बुमराह और सिराज को तो आराम दिया गया है. लेकिन शमी अभी टखने की चोट से उबर रहे हैं. शमी की उम्र भी 33 साल हो गई है और वह करियर के उस दौर में हैं जहां उन्हें लेकर बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लिया जा सकता.

शमी का T20I करियरमैचविकेटऔसतबेस्ट5 विकेटस्ट्राइक रेटइकॉनमी
कुल232429.623/15019.88.94
घरेलू1212.503/25012.06.25
विदेश222231.183/15020.59.08
टी20 वर्ल्ड कप141426.423/15019.68.07

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के अपने सूत्रों के हवाले से बताया है, ‘शमी से इस बारे में बात की जाएगी कि वह अपने भविष्य को लेकर क्या सोचते हैं. पिछले कुछ साल में उन्होंने काफी वर्कलोड लिया है. यह बातचीत साउथ अफ्रीका में होनी थी लेकिन चूंकि शमी वहां नहीं गए इसलिए सिलेक्टर्स अब जल्द ही उनसे बात करेंगे. अब यह साफ होना चाहिए कि वह आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट से इतर कितना क्रिकेट खेलना चाहते हैं.’

शमी का ODI करियरमैचविकेटऔसतबेस्ट5 विकेटस्ट्राइक रेटइकॉनमी
कुल10119523.687/57525.55.55
घरेलू448524.257/57424.95.82
विदेश5711023.235/69126.05.35
वर्ल्ड कप185513.527/57415.85.13

स्पष्टता चाहता है टीम प्रबंधन

खबरों के मुताबिक टीम प्रबंधन टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह तय करना चाहता है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या शमी सभी फॉर्मेट खेल पाएंगे. हालांकि टी20 फॉर्मेट में वह टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं लेकिन 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें अचानक शामिल किया गया था.