• Home
  • News
  • What KKR Captain Ajinkya Rahane said After Lost to Gujarat Titans in IPL 2026

5वीं हार के बाद क्या बोले KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन के मैदान से बाहर जाने की वजह बताई

यह कोलकाता नाइट राइडर्स की इस सीजन में पांचवीं हार है. टीम को शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने हरा दिया. इस हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 18, 2026, 09:15 AM IST

Published On Apr 18, 2026, 09:15 AM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 09:15 AM IST

Ajinkya Rahane on defeat against GT

गुजरात टाइटंस से हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बहुत खराब रहा है. अभी तक टीम को एक भी मैच में जीतने में सफल नहीं रही है. शुक्रवार को कोलकाता को गुजरात टाइटंस ने हराया. यह इस सीजन में कोलकाता की पांचवीं हार थी. टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद टीम की हार और बाकी कारणों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की जिन्होंने कमाल की पारी खेली.

रहाणे ने अपने गेंदबाजों और शुभमन गिल की तारीफ की

रहाणे ने हालांकि मैच के बाद अपने गेंदबाजों की तारीफ की. मैच के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, ‘जिस तरह से हमने शुरुआत की जब हमारे दो या तीन विकेट गिर चुके थे, और जिस तरह से ग्रीन ने शुरुआत की, वह कमाल का था. 147 पर 4 विकेट से 180 तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड

इसके साथ ही रहाणे ने अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की. उन्होंने माना कि जिस तरह वे मैच को आखिरी ओवर तक ले गए वह कमाल था. इसके साथ ही उन्होंने शुभमन गिल की भी तारीफ की. रहाणे ने कहा, ‘हालांकि, हमारे सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की. वे इसे आखिरी ओवर तक ले गए. गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.’

कैमरन ग्रीन के लिए क्या बोले अजिंक्य रहाणे

रहाणे ने कहा कि मैदान पर ओस थी लेकिन इसके उन्होंने कोई बहाना मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘थोड़ी ओस भी थी, लेकिन कोई बहाना नहीं. साई सुदर्शन और गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. मैं बस सकारात्मक बातें करना चाहता था. हमारे तीन मैच बहुत करीबी रहे. ग्रीन को क्रैम्प्स (ऐंठन) की दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से वह मैदान के अंदर-बाहर होते रहे और इसी कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की. जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं.’

आईपीएल 2026 अंक तालिका

आईपीएल 2026 अंक तालिका

क्रम टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 4 1 0 0 8 1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 0.889
4 गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0 6 0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 0 1 1 -1.149

क्या रहा मैच का हाल

KKR से मिले 181 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया. टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 86 रनों की दमदार पारी खेली. गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए, तो साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया. ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाए.

इससे पहले KKR की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कैमरून ग्रीन इस सीजन पहली बार अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.

हार के बाद केकेआर का क्या होगा?

इस हार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 का सफर बहुत मुश्किल कर दिया है. केकेआर के लिए अब प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं. टीम का सिर्फ एक अंक है और वह भी उसे पंजाब किंग्स के साथ बारिश में धुले मैच की वजह से मिला था. सीजन से पहले कोलकाता के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उसका संतुलन भी बिगड़ गया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick