×

IND vs SA: विराट कोहली की सेंचुरी पर रोहित ने क्या कहा था- अर्शदीप सिंह ने वीडियो में बता दिया

Rohit Sharma Virat Kohli Century: रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की सेंचुरी पर आखिर क्या कहा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 1, 2025 11:53 PM IST

विराट कोहली ने रविवार, 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में कमाल की सेंचुरी लगाई. यह उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की 52वीं सेंचुरी थी. कोहली ने जैसी ही सेंचुरी लगाई दुनियाभर में उनके फैंस जश्न मनाने लगे. मैदान में मौजूद दर्शक और टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाकर इस स्टार बल्लेबाज का अभिवादन किया. भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने खड़े होकर विराट के शतक का जश्न मनाया. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं. इसी वक्त पर कैमरामैन का फोकस रोहित शर्मा पर था.

रोहित जोश में चिल्ला रहे थे. और लोग यह समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर उन्होंने क्या कहा है. वे रोहित के शब्दों को डिकोड करने लगे. अब टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह ने बताया है कि रोहित ने क्या कहा था. उस वक्त बाएं हाथ का यह पेसर रोहित के साथ ही था. अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर रोहित के शब्दों को डिकोड किया है.

उन्होंने कहा, ‘विराट भाई की सेंचुरी के बाद रोहित भाई क्या कहा, यह पूछने केलिए मेरे पास कई मेसेज आ रहे हैं. तो, मैं बता रहा हूं कि उन्होंने क्या कहा. उन्होंने कहा, ‘नीली परी, लाल परी, कमरे में बंद, मुझे नादिया पसंद.” अर्शदीप ने मजाकिया लहजे में यह बात कही. असल में रोहित ने क्या कहा था इसका अंदाजा तो इंटरनेट पर तमाम लोग लगा चुके हैं.

TRENDING NOW

इस बीच भारत ने पहला वनडे 17 रन से अपने नाम किया. विराट कोहली के 135 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 349 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 332 रन तक पहुंच सकी. भारत ने इस जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा.