केएल राहुल की कप्तानी पर साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने कही बड़ी बात

साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि केएल राहुल धीरे-धीरे कप्तानी में अपने कदम जमा रहे हैं।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 07, 2022, 02:52 PM IST

Published On Jun 07, 2022, 02:52 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2022, 02:52 PM IST

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 9 जून से हो रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। रोहित शर्मा की अगुआई में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है। केएल राहुल की कप्तानी को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। राहुल ने पहले टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी। इसमें भारत को 113 रन के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। राहुल को कई जानकार भारतीय टीम का अगला कप्तान मानते हैं कि लेकिन कई इससे सहमत नजर नहीं आते।

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पॉलक ने भी केएल राहुल की कप्तानी पर अपनी राय दी है। पूर्व कप्तान ने कहा कि राहुल का कप्तानी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि बतौर कप्तान राहुल अब भरोसेमंद कप्तान बनते जा रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। उनका प्रदर्शन बल्ले से काफी अच्छा रहा था और उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए थे।

पॉलक ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट सेटअप में कई ऐसे लोग हैं जो भारतीय क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं, ने कहा कि राहुल कप्तानी में थोड़े अनिच्छुक से लगते हैं और वह स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह धीरे-धीरे अपने कदम जमा रहे हैं।’

क्रिकबज के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जब आप आगे बढ़कर कप्तानी करते हैं तो इससे बाकी चीजें आसान बन जाती हैं।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick