Asia Cup 2022: कब और कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान का एशिया कप मुकाबला

Asia Cup 2022 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे। मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां देख पाएंगे उसका लाइव स्कोर।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 28, 2022, 07:38 AM IST

Published On Aug 28, 2022, 07:38 AM IST

Last UpdatedAug 28, 2022, 07:38 AM IST

ind vs pak

Asia Cup 2022 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। रविवार को यह हाई-वॉल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारतीय टीम एशिया कप में सबसे कामयाब टीम रही है। टीम ने अभी तक सात बार इस टूर्नमेंट को जीता है। भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीमें ग्रुप ए में हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ब्रेक के बाद एशिया कप में वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से इस टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी ओर पाकिस्तान को भी एशिया कप की शुरुआत से पहले करारा झटका लगा। उसके तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी घुटने की चोट के चलते टूर्नमेंट से बाहर हो गए। बाएं हाथ के इस पेसर के चोटिल होने से पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को करारा झटका लगा।

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में जानें सब कुछ:

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला कब खेला जाएगा?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला 28 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला कब शुरू होगा?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला किस चैनल पर देखा जा सकेगा?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा।

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला ओटीटी पर कहां देख सकेंगे?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबला ओटीटी पर डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबले का लाइव स्कोर और अपडेट कहां मिलेगा?
एशिया कप 2022 में भारत (IND) बनाम पाकिस्तान (PAK) का मुकाबले का लाइव स्कोर और अपडेट cricketcountry.com/hi पर देख सकते हैं।

Editor's Pick