• Home
  • News
  • When and Where to Watch IPL 2026 Mumbai Indians vs Punjab Kings Match number 24

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कब और कहां देख पाएंगे मुकाबला

IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. मुंबई की टीम के लिए मुश्किलें काफी ज्यादा हैं. वहीं पंजाब किंग्स अभी तक इस सीजन की इकलौती टीम है जिसने कोई मैच नहीं गंवाया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 16, 2026, 11:40 AM IST

Published On Apr 16, 2026, 11:40 AM IST

Last UpdatedApr 16, 2026, 11:40 AM IST

mumbai Indians vs punjab kings

mumbai Indians vs punjab kings

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मैच आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा. मुंबई की टीम की हालत अच्छी नहीं है. टीम ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया लेकिन उसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में टीम नौवें स्थान पर है. वहीं पंजाब किंग्स ने चार मैच खेले हैं और तीन मैच जीते हैं. कोलकाता के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अब तीसरे पायदान पर है.

मुंबई इंडियंस के लिए चिंता की बात यह है कि उसके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. रोहित ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 13 गेंद पर 19 रन बनाए थे. और इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. बुधवार को वह नेट्स पर थोड़ी देर ही प्रैक्टिस करने आए थे. उन्होंने वहां थोड़ा सा ही वक्त बिताया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब देखते हैं कि गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के सीधे प्रसारण और स्ट्रीमिंग की जानकारी

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 का मैच गुरुवार, 16 अप्रैल को खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का टॉस कितने बजे होगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर होगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर होगा.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick