• Home
  • News
  • When and Where to Watch IPL 2026 Opener RCB vs SRH, Telecast Streaming Details, Ground and Head-to-Head

RCB vs SRH IPL 2026 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें, टाइम, वेन्यू और हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत शनिवार से हो रही है. सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. विराट कोहली साल 2008 से इसी फ्रैंचाइजी में खेल रहे हैं. उनका यह ट्रॉफी जीतने का इंतजार बीते साल खत्म हो गया था. 2025 में पंजाब किंग्स...

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 02:52 PM IST

Published On Mar 27, 2026, 02:52 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 02:52 PM IST

RCB vs SRH

RCB vs SRH कब और कहां खेला जाएगा मैच.

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत शनिवार से हो रही है. सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. विराट कोहली साल 2008 से इसी फ्रैंचाइजी में खेल रहे हैं. उनका यह ट्रॉफी जीतने का इंतजार बीते साल खत्म हो गया था. 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी जीता था.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस टीम ने साल 2016 में आखिरी बार ट्रॉफी जीती थी. साल 2018 और 2024 मे टीम फाइनल तक पहुंची थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बहुत आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है. टीम का टॉप ऑर्डर बहुत मजबूत है और यही उसकी ताकत है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओपनिंग ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा करेंगे. और नंबर तीन पर टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन खेलेंगे. और टीम की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर सामने वाली टीम पर दबाव बनाने का काम करती है. अब जानते हैं कि शनिवार को होने वाला मैच कब और कहां खेला जाएगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कब खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च, 2026 शनिवार को खेला जाएगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कितने बजे से खेला जाएगा?


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच शाम साढ़े सात बजे (IST) से खेला जाएगा. टॉस शाम को सात बजे होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच कैसे देख पाएंगे?


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी.

RCB vs SRH- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- HEAD-TO-HEAD

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदाबाद के बीच खेले गए हैं कितने मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदाबाद के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुल कितने मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदाबाद के खिलाफ जीते हैं 11 मैच.

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीते हैं कुल कितने मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीते हैं कुल 13 मैच. 2 मैच बेनतीजा रहे.

कुल मुकाबले: 26 | आरसीबी ने जीते: 11 | हैदराबाद ने जीते: 13 | बेनतीजा रहे: 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 5 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
3 10 अप्रैल शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई शाम 7:30 बजे
5 15 अप्रैल बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे
7 24 अप्रैल शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
8 27 अप्रैल सोमवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली शाम 7:30 बजे
9 30 अप्रैल गुरुवार गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 7 मई गुरुवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ शाम 7:30 बजे
11 10 मई रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस रायपुर शाम 7:30 बजे
12 13 मई बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे
13 17 मई रविवार पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे
14 22 मई शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद शाम 7:30 बजे

आरसीबी की पूरी टीम:

रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 28 मार्च शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 5 अप्रैल रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर दोपहर 3:30 बजे
5 13 अप्रैल सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
7 21 अप्रैल मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
8 25 अप्रैल शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जयपुर शाम 7:30 बजे
9 29 अप्रैल बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई शाम 7:30 बजे
10 2 मई शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
11 6 मई बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
12 12 मई मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
13 18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 22 मई शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद शाम 7:30 बजे

SRH की पूरी टीम:

पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नवागंतुक डेविड पायने

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick