• Home
  • News
  • when andrew symonds stayed in bigg boss house and learnt roti and curry making

जब बिग बॉस में सायमंड्स ने किया था प्रपोज, सीखा था रोटी और करी बनाना

ऐंड्रू सायमंड्स का शनिवार, 14 मई को निधन हो गया। ऐसे में लोगों को याद आ रहा है वह वक्त जब यह ऑलराउंडर बिग बॉस के घर में रहा था।

Edited By : Bharat Malhotra |May 15, 2022, 10:37 AM IST

Published On May 15, 2022, 10:37 AM IST

Last UpdatedMay 15, 2022, 10:37 AM IST

andrew-symonds-Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ऐंड्रू सायमंड्स का शनिवार (14 मई) को कार दुर्घटना में निधन हो गया। वह 46 साल के थे। भारत के खिलाफ सायमंड्स के मुकाबले ही यादगार नहीं हैं बल्कि एक बार वह टीवी शो का भी हिस्सा बने थे। मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस’ के पांचवें सीजन में वह शामिल हुए थे। सायमंड्स को इस शो में काफी पसंद किया गया था। उन्होंने लोगों का बहुत मनोरंजन किया था।

2011-2012 में बिग बॉस के शो में सायमंड्स नजर आए थे। वह एक गेस्ट के तौर पर आए थे। और पूजा मिश्रा उनके साथ ट्रांसलेटर के तौर पर पहुंची थीं। दो बार वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी 11 दिन के लिए बिग बॉस के घर में रहे थे। हालांकि उन्हं हिंदी समझ नहीं आती थी लेकिन फैंस का उन्होंने काफी मनोरंजन किया था। एक ऐसे ही ऐपिसोड में उन्हें घर के दो साथियों को प्रपोज करना था तो उन्होंने पूजा और शोनाली नागरानी को प्रपोज किया था। और वह भी फुल देसी स्टाइल में।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी एपिसोड में उन्होंने जूही परमार को ‘आती क्या खंडाला’ गाकर प्रपोज किया था।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में इसे एक अच्छा अनुभव बताया था। उन्होंने घर में रोटी और इंडियन करी बनाना सीखा था।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick