- क्रिकेट न्यूज़
- News
- When Ashish Nehra abused young MS Dhoni, watch Video
जब आशीष नेहरा ने कहे थे एमएस धोनी को अपशब्द, देखें वीडियो
हाल फिलहाल में नेहरा ने 38 साल की उम्र में जिस तरह से वापसी की है उसे देखते हुए उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों के आगे एक उदाहरण पेश किया है।
Published On Oct 08, 2017, 11:12 AM IST
Last UpdatedOct 08, 2017, 11:12 AM IST

आशीष नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 38 साल की उम्र में टीम इंडिया में वापसी को लेकर खबरों छाए हुए हैं। उन्होंने इस तरह जता दिया है कि अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आप किसी भी उम्र में अपने सपनों को पा सकते हैं। नेहरा ने भारतीय टीम के लिए साल 1999 में डेब्यू किया था। हालांकि, नेहरा से जुड़ा हुआ एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेहरा के गुस्से को दिखाया गया है। यह बात साल 2005 की है जब नेहरा ने युवा एमएस धोनी को मैदान पर अपशब्द कहे थे।
भारत-पाकिस्तान मैच में हमेशा से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के तेवर गर्म रहते हैं। ऐसे ही एक वनडे मैच में दोनों टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने थीं। इसी मैच में जब एमएस धोनी ने विकटों के पीछे नेहरा की गेंद पर कैच छोड़ दिया था तो नेहरा ने धोनी को अपशब्द कहे थे। इस मैच को पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत लिया था।
यह उस सीरीज का चौथा वनडे था जो अहमदाबाद में अप्रैल 2005 में खेला गया था। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 10 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने नेहरा की गेंद पर तेजी से बैट चलाया लेकिन गेंद उनके बैट का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर एमएस धोनी के कुछ दूरी पर उछल गई। धोनी ने इस कैच को पकड़ने की तो कोशिश की लेकिन असफल रहे जिससे नेहरा खासे निराश हुए और उन्होंने कुछ अपशब्द कह दिए। शायद ही उस समय नेहरा को इस बात का भान था कि एक दिन वह उन्हीं धोनी की कप्तानी में खेलेंगे। [ये भी पढ़ें: रांची टी20 में टीम इंडिया की जीत, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया]
हाल फिलहाल में नेहरा ने 38 साल की उम्र में जिस तरह से वापसी की है उसे देखते हुए उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों के आगे एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने इस दौरान सफल रूप से यो-यो टेस्ट पास किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की।