• Home
  • News
  • When Auqib Nabi Will Make his IPL Debut Delhi capitals Bowling Coach Explains

कब मिलेगा आकिब नबी को IPL में खेलने का मौका, दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने किया खुलासा

Will Auqib Nabi Make IPL Debut: बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है. इसके लिए उन्होंने 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि नबी को अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 08, 2026, 04:31 PM IST

Published On Apr 08, 2026, 04:31 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2026, 04:31 PM IST

Auqib Nabi IPL Debut

कब मिलेगा आकिब नबी को डेब्यू का मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस पेसर के लिए कैपिटल्स के टीम प्रबंधन ने 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए. नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी दांव लगा रही थी. लेकिन आखिरी बाजी दिल्ली के हाथ लगी. लेकिन अभी तक नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने मौका नहीं दिया है.

घरेलू क्रिकेट में दाएं हाथ के इस पेसर ने कमाल का खेल दिखाया था. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार खेल दिखाया. 60 विकेट हासिल किए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को हराया. लेकिन इतना सब होने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक नबी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सवाल का जवाब दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने दिया. पटेल ने कहा कि टीम इस पेस बोलर को प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं कर पा रही है. अरुण जेटली स्टेडियम में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए मुनाफ ने नबी की तारीफ की और उन्हें टीम के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में बताया.

मुनाफ ने कहा कि टीम नबी को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहती है. उन्होंने कहा कि नबी खूब मेहनती हैं. और उनका वर्क एथिक्स भी कमाल का है. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां ज्यादातर गेंदबाज आईपीएल में नेट्स में दिन में पांच या छह ओवर गेंदबाजी करते हैं वहीं नबी 10 से 12 ओवर गेंदबाजी करते हैं. और कई बार तब तक गेंदबाजी करते रहते हैं जब तक उन्हें रुकने के लिए नहीं कहा जाता. इसके बाद भी वह और गेंदबाजी करना चाहते हैं.

पटेल ने मैच से पहले कहा, ‘वह बहुत अच्छा बच्चा है. तेज गेंदबाज होने के नाते हम थोड़े अनोखे होते हैं. थोड़े अलग होते हैं. लेकिन वह बहुत अच्छा बच्चा है. उनका काम करने का तरीका बहुत अच्छा है. उन्होंने कभी आईपीएल नहीं खेला है और वह इस इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं रहे हैं. वह मेहनत से गेंदबाजी कर रहे हैं. वह हमेशा गेंदबाजी करते रहते हैं. ज्यादातर लोग नेट्स में 5 से 6 ओवर गेंदबाजी करते हैं लेकिन वह 10 से 12 ओवर गेंदबाजी करते हैं क्योंकि उसे यह पसंद है. हमें जाकर उसे गेंदबाजी से रोकना पड़ता है, लेकिन तब भी वह कहता है, ‘सर प्लीज 6 गेंद ओर फेंकने दो.’ वह सीखने को बेताब हैं और विविधताएं हासिल करना चाहते हैं.’

मुनाफ ने कहा कि नबी मैच के लिए तैयार हैं. और जब भी कॉम्बिनेशन इस बात की इजाजत देगा तो वह जरूर खेलेंगे. और अगर दिल्ली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका नहीं देती है तो वह जरूर खेल सकते हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick