• Home
  • News
  • When Don Bradman was curious to know about Shiv Sena and Vinod Kambli

जब शिव सेना और विनोद कांबली के बारे में जानना चाहते थे डॉन ब्रैडमेन

डॉन ब्रैडमेन ने विनोद कांबली के बारे में भी पूछा क्योंकि ब्रैडमेन ने इन दोनों के द्वारा स्कूल क्रिकेट में निभाई गई 664 रनों की साझेदारी के बारे में सुना था। बाद में ब्रैडमेन को बहुत खुशी हुई जब कांबली का 1992 विश्व कप टीम के लिए टीम इंडिया में चयन हो गया।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 15, 2017, 02:50 PM IST

Published On Apr 15, 2017, 02:50 PM IST

Last UpdatedApr 15, 2017, 02:50 PM IST

सर डॉन ब्रेडमेन
सर डॉन ब्रेडमेन

क्रिकेट जगत में अपना नाम अमर कर चुके सर डोनाल्ड ब्रैडमेन एक महान क्रिकेटर तो थे ही साथ ही वह हर चीज को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहने वाले क्रिकेटरों में से थे। वह किसी भी चीज की अल्पजानकारी अपने पास नहीं रखते थे और हर चीज को कुरेद- कुरेदकर जान ही लेते थे। डॉन ब्रैडमेन से जुड़ा एक ऐसा ही वाकया पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पूर्व भारतीय ऑल- राउंडर वीनू मांकड़ के 100वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के अवसर पर साझा किया।

गावस्कर ने बताया कि साल 1978 में एडीलेड में शाम के खाने के दौरान टेबल पर डॉन ब्रैडमेन शिव सेना पार्टी के बारे में जानना चाहते थे। ब्रैडमेन की चीजों को जानने की चाहत का एक और उदाहरण है जब एक कोलकाता का पत्रकार भारत के 1991-92 दौरे के दौरान उनसे बातचीत करने गया तो ब्रैडमेन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सचिन भारत के लिए अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने विनोद कांबली के बारे में भी पूछा क्योंकि ब्रैडमेन ने इन दोनों के द्वारा स्कूल क्रिकेट में निभाई गई 664 रनों की साझेदारी के बारे में सुना था। बाद में ब्रैडमेन को बहुत खुशी हुई जब कांबली का 1992 विश्व कप टीम के लिए टीम इंडिया में चयन हो गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब गावस्कर के पास फिर चलते हैं। साल 1977- 78 में गावस्कर ने टीम मैनेजर पॉली उमरगर के गुजराती में बोलने का मजाक उड़ाया था। क्योंकि उमरीगर जिनकी गुजराती में बात करने की आदत थी उन्होंने ब्रैडमेन से भी उसी भाषा में बातचीत की थी, वो भी तब जब दौरा की शुरुआत में दोनों महाने खिलाड़ी प्लेइंग कंडीशन के बारे मे बातचीत करने को मिले थे।

Editor's Pick