धोनी ने बड़ी सादगी से ‘धोनी पवेलियन’ का उद्घाटन करने से किया मना

वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब ‘महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन’ होगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 06, 2019, 10:57 PM IST

Published On Mar 06, 2019, 10:57 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2019, 10:57 PM IST

यह सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और यही वजह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गये पवेलियन का उद्घाटन करने से विनम्रता से नकार कर दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में अब ‘महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन’ होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के दिल में अब भी राज करते हैं धोनी

जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘पिछले साल एजीएम में नार्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था।’’

धोनी हालांकि इसका उदघाटन करने के लिये तैयार नहीं हुए हैं। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमने धोनी से आग्रह किया लेकिन उन्होंने कहा, ‘दादा अपने ही घर में क्या उदघाटन करना।’ वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच हो सकता है और जेएससीए के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिये कोई विशेष योजना नहीं बनाई है।

Editor's Pick