IND vs SL: Prithvi Shaw ने बताई मन की बात, बोले- जब रन नहीं बनते तब चाहता हूं ब्रेक

पृथ्वी शॉ को लेकर रिकी पॉन्टिंग ने कहा था कि वह खराब फॉर्म के दौरान प्रैक्टिस करना पसंद नहीं करते हैं. शॉ ने इसका जवाब दिया है.

Edited By : India.com Staff |Jul 06, 2021, 04:10 PM IST

Published On Jul 06, 2021, 04:10 PM IST

Last UpdatedJul 06, 2021, 04:10 PM IST

टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में श्रीलंका दौरे (India Tour of Sri Lanka) पर हैं. बीते साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप होने के बाद शॉ ने अपनी वापसी पर जमकर जोर दिया था और उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और फिर आईपीएल में जमकर रन कूटे, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे पर टीम में चुना गया है.

भारतीय टीम यहां पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में इस दौरे पर आई है. द्रविड़ पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली अंडर 19 टीम के भी कप्तान रह चुके है, जिसने 2017-18 में वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. शॉ एक बार फिर उनकी कोचिंग में खेलने को लेकर उत्साहित हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बीच श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू पर अपने खेल और फॉर्म पर बात की. इस दौरान उनसे रिकी पॉन्टिंग की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया मांगी गई, कि वह खराब फॉर्म में होने के दौरान प्रैक्टिस करना पसंद नहीं करते हैं. शॉ जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म में थे, तब इस दौरान उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच पॉन्टिंग ने यह बात कही थी.

शॉ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह अभी भी ऐसा ही करते हैं. उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर मैं मानता हूं- कि जब मैं ज्यादा जोर लगाऊंगा खासतौर से तब, जब चीजें मेरे लिए सही नहीं चल रहीं तो इससे फायदा होने वाला नहीं है.’

21 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं वह नहीं हूं जो दूसरो को यह दिखाने की कोशिश करते कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. एक अंदर से आवाज आती है कि बस अब और नहीं. मैं तब खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालता. मैं तब एक ब्रेक लेता हूं और अगली बार तब शुरू करता हूं जब लगता है कि मैं अब पहले कहीं बेहतर महसूस कर रहा हूं.’

Editor's Pick