• Home
  • News
  • When Mark was not in the Test team, I felt that I lost something: Steve Waugh

मार्क जब टेस्ट टीम में नहीं थे तो लगा कि कुछ खो दिया : स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ और मार्क वॉ क्रिकेट जगत के मशहूर जुड़वा भाईयों में से एक हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 26, 2020, 07:40 PM IST

Published On Jun 26, 2020, 07:40 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2020, 07:40 PM IST

स्टीव, मार्क वॉ (Getty images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि जब उनके जुड़वां भाई मार्क वॉ टेस्ट टीम में नहीं थे तब वो कुछ खोया हुआ महसूस कर रहे थे। मार्क ने 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके दो साल बाद ही स्टीव ने संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन से स्काई स्पोर्ट पर बात करते हुए स्टीव ने कहा कि वो और मार्क के बीच अजीब तरह का संबंध है।

स्टीव ने कहा, “हम हमेशा टीम में थे, हमेशा एक ही क्लास में। हम एक ही बेडरूम में 16 साल तक रहे थे, एक ही तरह के कपड़े पहनते थे। हम एक दूसरे की पहुंच में थे। ऐसे में तुलना स्वाभाविक थी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “हम खेल में भी अच्छे थे। हम जब खेले, शायद सर्वश्रेष्ठ थे। इस तरह की हमेशा बातें हुआ करती थीं कि कौन सा वॉ बेहतर है। इस सबके बीच, जब हम 19 साल के हुए और न्यू साउथ वेल्स की टीम में जगह बनाई तो हमने अलग-अलग दिशाओं में जाकर खुद का अलग-अलग व्यक्तित्व बनाने का फैसला किया।”

इंग्लैंड में सफल होने के लिए वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी अहम होगी : अथर्टन

स्टीव ने 1985 में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था जबकि मार्क ने 1988 में किया था। इस जोड़ी ने 1990 और 2000 में आस्ट्रेलिया टीम को अपने कंधों पर संभाले रखा था।

उन्होंने कहा, “हम एक दूसरे का सम्मान करते थे। मैं हमेशा चाहता था कि मार्क अच्छा करें। जब वह टेस्ट टीम में नहीं थे, मैं मैदान पर गया, मुड़ा और देखा कि कुछ खोया हुआ सा महसूस कर रहा हूं। कई मायनों में हमारे बीच अजीब सा संबंध था। हम दोनों एक दूसरे से कम बात करते हैं लेकिन हम जब मिलते हैं तो मिलकर अच्छा लगता है।”

Editor's Pick