×

रोहित शर्मा जब रितिका के साथ शॉपिंग के लिए गए तो ये हुआ!

रोहित शर्मा अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। भारत का एशिया कप दौरा 24 फरवरी से शुरू हो रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 19, 2016 1:32 PM IST

रोहित शर्मा और रितिका साजदेह Photo courtesy: DNA
रोहित शर्मा और रितिका साजदेह Photo courtesy: DNA

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाले वाले रोहित शर्मा आजकल पूरे विश्व को अपनी आतिशबाजी और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुरीद बना रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में रोहित ने सर्वाधिक 441 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक 99 रनों की पारी शामिल थी। इसके बाद रोहित को मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया था।  साथ ही 28 साल के रोहित ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुई टी20 सीरीज में भी गजब की फॉर्म दिखाई थी और क्रमशः 31, 60 और 52 रनों की पारी खेली थी। इस समय रोहित एशिया कप टी20, 2016 के पहले अपने घर में आराम फरमा रहे हैं और अपनी नई नवेली दुल्हन रितिका के साथ मुंबई में खूब वक्त गुजार रहे हैं। गौरतलब है  कि दोनों की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। हाल ही में दोनों मार्केट में शॉपिंग के लिए निकले जिसकी एक तस्वीर रोहित ने अपने ट्विटर पर साझा की है।

इस तस्वीर में उन्होंने सेल्फी ली है, लेकिन एक व्यक्ति जो लाल कार में सवाल है वह पूरी तरह से फोटो में एक अलग तत्व नजर आ रहा है। इसे फोटोग्राफी की भाषा में फोटोबॉम्बिंग कहते हैं। रोहित ने लिखा है, “रितिका मुझे घर का सामान खरीदवाने के लिए शॉपिंग के लिए ले गई, लेकिन लाल कार में बैठे हुए शख्स की फोटोबॉम्बिंग सबसे मजेदार बात रही।” इसके पहले रोहित की पत्नी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर  पोस्ट की थी जो उनके बाथरूम की थी। इस फोटो में काफी सारे शैम्पू और कंडीशनर रखे नजर आ रहे हैं।


रोहित शर्मा अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। भारत का एशिया कप दौरा 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। भारत को अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 24 फरवरी को खेलना हैं। वहीं चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 27 फरवरी को भिड़ेगी। एशिया कप के तुरंत बाद टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा।1