• Home
  • News
  • When Shannon Gabriel gets the ball to swing, he is probably like Ian Bishop; Says Courtney Walsh

कर्टनी वॉल्‍श बोले- पेसर शैनन गेब्रिएल ने मुझे इयान बिशप की याद दिला दी

गेब्रिएल ने 2016 में भारत के साथ खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल पांच विकेट ही हासिल किए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 07, 2018, 07:27 PM IST

Published On Dec 07, 2018, 07:27 PM IST

Last UpdatedDec 07, 2018, 07:27 PM IST

Shannon-Gabriel © Getty Images

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और अब बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे कर्टनी वॉल्श ने कहा है कि जब वह पेसर शैनन गेब्रियल  को गेंदबाजी करते देखते हैं तो उन्हें अपने पुराने साथी इयान बिशप की याद आ जाती है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अुनसार, गेब्रिएल ने पिछले दो वर्षो में 17 टेस्ट मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉल्श ने कहा, ‘निश्चित रूप से अपनी तेज गेंदबाजी के चलते वह कभी-कभी मुझे पैट्रिक पेटरसन की याद दिलाते हैं। इसके अलावा जब वह गेंद को स्विंग कराते हैं तो वह इयान बिशप की तरह लगते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘उनके पास जो गति है उससे मुझे अपने पुराने दिनों की याद आ जाती है क्योंकि उस समय भी काफी सारे गेंदबाज तेज गेंदबाजी करते थे।’

पढ़ें:  न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 49 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में हराया

गेब्रिएल ने 2016 में भारत के साथ खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल पांच विकेट ही हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह इस बात से अवगत हैं कि उन्हें अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने की जरूरत है।

गेब्रिएल ने इसके बाद पाकिस्तान के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया था। उसके बाद से वह 20 टेस्ट मैचों में 39 विकेट ले चुके हैं।

गेब्रियल ने कहा, ‘सबसे पहले मैं ईश्‍वर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उनके बिना यह संभव नहीं था। पिछले दो वर्षो में मैंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट के ऊपर लगा दिया था और उसी की बदौलत आज मैं यहां हूं। अब मैं अच्छी जगह हूं और आगे भी इसे जारी रखना चाहता हूं।’

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick