जब शोएब अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी को जानबूझकर बीमर फेंकने के बाद मांगी थी माफी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के दौरान पहला शतक जड़ा था।

Edited By : India.com Staff |Aug 08, 2020, 12:13 PM IST

Published On Aug 08, 2020, 12:13 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2020, 12:13 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने बताया कि साल 2006 के फैसलाबाद टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जानबूझकर बीमर फेंकी थी। पूर्व दिग्गज का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार किसी बल्लेबाज को जानबूझकर बीमर फेंकी थी, जिसके लिए उन्होंने धोनी से माफी भी मांगी थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए उस मैच में धोनी ने 148 रनों की शानदार पारी खेलकर टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उस पारी के दौरान धोनी ने 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे। अख्तर के एक ओवर में जब धोनी ने लगातार तीन चौके जड़े तो अख्तर भड़क गए और जानबूझकर बीमर फेंकी। अख्तर को उस मैच में मात्र एक विकेट मिला था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के शो के दौरान अख्तर ने उस किस्से को याद किया। उन्होंने कहा, “मैंने फैसलाबाद में 8-9 ओवर कराए थे। ये तेज स्पेल था और धोनी ने शतक जड़ा था। मैंने धोनी को जानबूझकर बीमर फेंकी और फिर माफी मांगी।”

अख्तर ने कहा, “ये पहला मौका था जब मैंने जानबूझकर बीमर का इस्तेमाल किया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुझे इसका बेहद अफसोस है। वो इतना अच्छा खेल रहा था और विकेट भी धीमा था। हालांकि मैं तेज गेंदबाजी कर रहा था लेकिन वो मुझे हिट करता जा रहा था। मुझे लगता है कि मैं परेशान हो गया था।”

पूर्व कप्तान धोनी के शानदार शतक के बावजूद फैसलाबाद टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।

Editor's Pick