×

जब रन आने होंगे, तब आएंगे, मैं... खराब फॉर्म के सवाल पर सूर्या का यह कैसा जवाब ?

सूर्यकुमार ने इस सीरीज के तीन मैचों में 12, पांच और 12 रन की पारियां खेली है. साल 2025 में उन्होंने 14.20 की साधारण औसत से रन बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 11:41 PM IST

Surya Kumar Yadav on His form: अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा (18 गेंद में 35 रन) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में साउथ अफ्रीका को 25 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 2-1 से बढ़त कायम कर ली. कप्तान एडेन मारक्रम की 46 गेंद में 61 रन की पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 117 रन पर आउट हो गई, भारत ने 15.5 ओवर में ही तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने भले ही इस मैच में जीत हासिल कर ली, मगर कप्तान सूर्य कुमार यादव (12 रन) का खराब फॉर्म जारी. हालांकि मैच के बाद जब सूर्या से खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका अजीबोगरीब जवाब दिया.

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट की जीत के बाद रविवार को कहा कि वह रन नहीं बना पा रहे है लेकिन ऐसा नहीं है कि वह लय में नहीं है. मैच के बाद पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा, मैंने नेट में शानदार बल्लेबाजी की है, जब रन बनाने की जरूरत होगी, तब बनेंगे.

2025 में 14.20 की औसत से बनाए हैं रन

सूर्यकुमार यादव ने इस सीरीज के तीन मैचों में 12, पांच और 12 रन की पारियां खेली है. साल 2025 में उन्होंने 14.20 की साधारण औसत से रन बनाए हैं.

TRENDING NOW

ऐसा नहीं है कि मैं फॉर्म में नहीं हूं: सूर्या

उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं फॉर्म में नहीं हूं, लेकिन रन बनाने में नाकाम रहा हूं. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने पिछले मैच में मिली हार से सबक लेकर अच्छी वापसी की. उन्होंने कहा, खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है, इस तरह से वापसी करना शानदार रहा, पिछले मैच के बाद हमने बहुत कुछ सीखा, हमने आज और कटक में जो किया वह कमाल का था. भारतीय कप्तान ने कहा, हम जीत का लुत्फ उठायेंगे और लखनऊ पहुंचने के बाद बैठकर अगले मैच की योजना के बारे में चर्चा करेंगे.