भारत के लिए अब कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, क्या है फ्यूचर प्रोग्राम
भारत के लिए अब कब खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, क्या है फ्यूचर प्रोग्राम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है. और इसी के साथ रोहित और विराट भी अब लाइमलाइट से दूर होंगे. अब ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए कब खेलते हुए नजर आएंगे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 19, 2026 10:35 AM IST
Virat Kohli and Rohit Sharma in ODI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है. रविवार, 18 जनवरी को इस सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला गया. भारतीय टीम को इस मैच और सीरीज में हार मिली. आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन के अंतर से हराया. और अब भारत को 21 जनवरी से पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा. और इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ये दोनों खिलाड़ी अब स्पॉटलाइट से दूर होंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम सात फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. रोहित और विराट टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. और अब ये दोनों सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में खेलते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके हैं विराट और रोहित
2024 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने इस इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. और मई 2025 में दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. रोहित और विराट अब आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखेंगे. कोहली जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा होंगे. वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे.
वनडे इंटरनेशनल में कैसा है विराट और रोहित का रिकॉर्ड
मैच
पारी
रन
औसत
100
50
विराट कोहली
311
299
14797
58.71
54
77
रोहित शर्मा
282
274
11577
48.84
33
61
भारत के लिए कब खेलते हुए दिखेंगे रोहित और विराट?
भारतीय टीम की अगली वनडे सीरीज अब अफगानिस्तान के खिलाफ होनी है. फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक जून में अफगान टीम भारत में तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने आएगी. हालांकि इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है.
इसके बाद भारत ने तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. वहां भारत पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलेगा. भारत साल के आखिर में वाइट बॉल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 है टीम इंडिया का अगला लक्ष्य
हालांकि भारत को ज्यादा मैच नहीं खेलने हैं लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर इसमें बदलाव की संभावना भी है. रोहित और विराट के फैंस इस बात को जरूर चाहेंगे कि ये दोनों 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा हों.
2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में बिना कोई मैच गंवाए खिताबी मुकाबले तक पहुंची. लेकिन वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार का गम आज भी भारतीय फैंस को परेशान करता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.