अब भारत के लिए विराट और रोहित भारत के लिए कब खेलेंगे, देखें पूरा शेड्यूल
अब भारत के लिए विराट और रोहित भारत के लिए कब खेलेंगे, देखें पूरा शेड्यूल
विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2025 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इस साल का उनका आखिरी मैच था. रोहित और विराट अब टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. और अब ये दोनों सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलते हैं. अब...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 10, 2025 8:21 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli
विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2025 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इस साल का उनका आखिरी मैच था. रोहित और विराट अब टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. और अब ये दोनों सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलते हैं. अब इनकी निगाहें 2027 के वनडे वर्ल्ड कप हैं.
रोहित और विराट ने इस साल वनडे इंटरनेशनल मैचों की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से की. इसके बाद ये दोनों यूएई में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले. भारतीय टीम ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. वहां टीम ने सीमित ओवरों की सीरीज खेलीं. भारत को वहां खेली गई वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. विराट वहां पहले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए थे लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए थे. वहीं रोहित ने सीरीज में दो बार अर्धशतक लगाया था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अब पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेल रही है. लेकिन रोहित और विराट अब इस साल भारत की नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे.
भारतीय क्रिकेट के लिए अहम है साल 2026
भारतीय पुरुष क्रिकेट के लिए काफी अहम होने वाला है. सिर्फ इसलिए नहीं कि भारत टी20 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर रहा है. बल्कि वनडे इंटरनेशल के लिहाज से भी यह साल तैयारियों के लिए रहेगा. भारतीय टीम 2027 में साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड की तैयारियां भी करेगी. और तैयारियों के लिहाज से रोहित और विराट का होना काफी अहम होगा.
2026 में भारतीय टीम 18 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से जनवरी में होगी. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी.
इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जून में भी भारत इतने ही वनडे मैच खेलेगा. इंग्लैंड दौरे पर भारत फिर तीन वनडे मैच खेलेगा. सितंबर में भारत तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा.
भारत को न्यूजीलैंड का दौरा अक्टूबर में करना है. और फिर श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में तीन मैच खेलने हैं. साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में होना है. और साल 2027 का शेड्यूल अभी तय नहीं है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.