• Home
  • News
  • When virat kohli hit jayasuriya for a six it showed me that he is one for the future says harbhajan singh 4140748

जयसूर्या के खिलाफ छक्का लगाते देख समझ गया था कि कोहली भविष्य में आगे जाएगा: हरभजन सिंह

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था।

Edited By : India.com Staff |Sep 14, 2020, 01:05 PM IST

Published On Sep 14, 2020, 01:05 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2020, 01:05 PM IST

सीनियर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन के उस मैच को याद किया, जिसे देखने के बाद वो विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। हरभजन ने 2008 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले गए मैच की बात कही, जहां कोहली ने सनथ जयसूर्या के खिलाफ छक्का लगाया।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘आईपीएल मेमोरीज’ कार्यक्रम में हरभजन ने कहा, “मैंने आईपीएल नीलामी से पहले लालचंद राजपूत से विराट कोहली का नाम सुना था। एक आईपीएल मैच में सचिन पाजी बाहर बैठे थे और मैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहा था। विराट कोहली ने क्रीज से बाहर निकलकर जयसूर्या को छक्का लगाया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, “वो इस बात से डर हुए नहीं लग रहे थे कि जयसूर्या जैसे स्तर का खिलाड़ी उनके खिलाफ गेंदबाजी कर रहा है। यही देखकर मुझे अंदाजा हो गया कि वो भविष्य का खिलाड़ी है।”

हरभजन के अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी कोहली के साथ पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, “जब भी मैं कोहली को आईपीएल में खेलते देखता था, मैं केवल एक आदमी को देखता था। एक युवा खिलाड़ी जो मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह मजे करना चाहता है।”

पठान ने कहा, “अच्छी बात ये है कि उसका सारा ध्यान क्रिकेट पर रहता है। इसी वजह से वो मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और इससे उसकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।”

Editor's Pick