जब रो पड़े थे विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा

विराट कोहली मौजूदा पीढ़ी के सबसे सफल और प्रतिभावान बल्लेबाज हैं

Edited By : Manoj Shukla |Oct 18, 2016, 03:12 PM IST

Published On Oct 18, 2016, 03:12 PM IST

Last UpdatedOct 18, 2016, 03:12 PM IST

भारत को अगर दूसरा वनडे जीतना है तो विराट कोहली का चलना जरूरी होगा ©Getty Images
भारत को अगर दूसरा वनडे जीतना है तो विराट कोहली का चलना जरूरी होगा ©Getty Images

दिल्ली के कोच राजकुमार शर्मा का नाम दिल्ली में बहुत ही आदर के साथ और प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया जाता है। लेकिन राजकुमार शर्मा तब बुलंदियों पर पहुंच गए जब उनके होनहार और प्रतिभावान छात्र विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने लगे। विराट कोहली को दुनिया का सबसे बेहतर खिलाड़ी बनाने में राजकुमार शर्मा की बेहद अहम भूमिका है।

अनुशासन प्रिय ‘गुरु’ राजकुमार शर्मा साल 2014 में अध्यापक दिवस के दिन अपने ‘शिष्य’ के हाव-भाव को देखकर काफी भावुक हो गए थे, उस लम्हे को राजकुमार शर्मा कभी नहीं भूल सकते। मशहूर खेल पत्रकार द्वारा लिखी गई किताब ‘ड्राइवन’ में उस लम्हे को एक बार फिर से ताजा कर दिया। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने की आर अश्विन की तारीफ

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेखक ने लिखा ‘मैंने दरवाजे की घंटी की आवाज सुनकर दरवाजा खोला और देखा कि विराट कोहली का बड़ा भाई विकास दरवाजे पर था, इतनी सुबह विराट के बड़े भाई का घर पर आना चिंता का विषय था।’ राजकुमार शर्मा ने आगे बताया कि विकास घर के अंदर दाखिल हुआ, अपने मोबाइल से एक नंबर लगाया और मेरे हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा दिया। दूसरी ओर से आवाज आई ‘हैप्पी टीचर्स डे सर’ ऐसा लगा जैसे विकास ने मेरे हाथ में चाभियों का गुच्छा पकड़ा दिया हो। ये भी पढ़ें: क्या दूसरे वनडे में टीम इंडिया में बनती है सुरेश रैना की जगह?

राजकुमार शर्मा तब घबरा गए जब विकास ने राजकुमार से घर से बाहर निकलने को कहा, जब राजकुमार घर के बाहर आए तो देखा कि उनके घर के सामने एक चमचमाती स्कोडा कार खड़ी थी, जो कि विराट कोहली की तरफ से उनके गुरु के लिए एक तोहफा था।

राजकुमार शर्मा ने कहा कि बात केवल यह नहीं थी कि विराट ने मुझे कार तोहफे में दी थी, बल्कि बात यह थी कि तोहफे के पीछे विराट की भावुकता मुझसे जुड़ी हुई थी। तोहफे के पीछे बात यह थी कि विराट अपनी जिंदगी में एक अध्यापक का कितना सम्मान करता है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि वह एक अत्यंत भावुक पल था।

Editor's Pick