• Home
  • News
  • whenever a team all out on 556 in first innings of test they defeat Pakistan Australia

556 रन पर ऑलआउट होना है बेहद अनलकी, पाकिस्तान से पहले इन टीमों को भी मिली है शर्मनाक हार

पाकिस्तान की हार के बाद एक गजब का संयोग सामने आया है. इस संयोग के बारे में जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

Edited By : Saurav Kumar |Oct 11, 2024, 06:09 PM IST

Published On Oct 11, 2024, 06:09 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2024, 06:09 PM IST

Shakeel and Agha batting against England

Image Credit: X

पाकिस्तान एक बार फिर अपने घर में बुरी तरह से शर्मसार हुई है. दरअसल, पाक टीम को अपनी घरेलू सरजमीं मुल्तान पर इंग्लैंड के हाथों पारी और 47 रन के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की हार के बाद टीम की काफी आलोचना हो रही है.

इस मुकाबले के बाद एक रोचक आंकड़ा भी सामना आया है. जिसने फैंस को काफी हैरान कर दिया है. हम आपको उस रोचक आंकड़े के बारे में बताएंगे जिसे जान आप भी चौंक जाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

556 का फेर हर टीम पर पड़ा भारी

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में पिछले 100 साल में जो भी टीम पहली पारी में 556 रन बनाकर आलआउट हुई है. उसे हार का सामना करना पड़ा है. पिछले 100 साल में टेस्ट में ऐसा 3 बार हुआ है. जिसमें तीसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेला गया.

पहली बार यह वाक्या ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के मुकाबले में साल 2003 एडिलेड टेस्ट में हुई थी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे. हालांकि इस मुकाबले में कंगारू टीम जीत अर्जित नहीं कर पाई और वह भारतीय टीम से 4 विकेट से हार गई थी.

दूसरी बार यह घटना बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में घटी थी. 2012 में ढाका टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे और उनकी टीम आलआउट हो गई थी. हालांकि इतने बड़े स्कोर पहली पारी में बनाने के बाद भी बांग्लादेश की टीम 77 रन से कैरेबियाई टीम से हारी थी.

पाकिस्तान टीम इस खास संयोग में शामिल होने वाली तीसरी टीम बन गई है. दरअसल, मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम भी 556 रन पर आलआउट हुई थी. इस मुकाबले में पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी पाकिस्तानी टीम को मुकाबले में पारी और 47 रन से हार का सामना करना पड़ा है.

दूसरी पारी में पाकिस्तान बल्लेबाजी में रही फेल

पाकिस्तान टीम ने जिस अंदाज में पहली पारी में बल्लेबाजी की थी. उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की ओर जा सकता है. हालांकि दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज का बल्ला बुरी तरह खामोश रहा. टीम के टॉप-5 में से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का भी स्कोर नहीं बना पाए. पाकिस्तान की पूरी पारी महज 220 रन पर सिमट गई. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है. दरअसल, इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार से पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश की टीम उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था.

Editor's Pick