add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जय शाह का उत्तराधिकारी चुनेगा PM MODI का संकटमोचक, जानिए किसे मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

जय शाह के आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद से बीसीसीआई का सचिव पद खाली है. नए सचिव का चयन जल्द ही होने वाला है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - December 20, 2024 7:14 PM IST

Who is Achal Kumar Jyoti: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह अब आईसीसी के नए चीफ हैं. जय शाह को आईसीसी के चीफ बनने के बाद से बीसीसीआई सचिव का पद खाली है.

सचिव के अलावा बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार भी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बन गए हैं. उनके मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद भी खाली है. बीसीसीआई के नियम के अनुसार किसी भी खाली पद को विशेष आम सभा बुलाकर 45 दिन के अंदर भरना होता है. बीसीसीआई में जय शाह और आशीष शेलार की जगह कौन लेगा. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत खास अचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अचल कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीसीसीआई ने सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराने के लिए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार को निर्वाचन अधिकारी बनाया है. 71 वर्षीय अचल कुमाल भारत के काफी नामी ब्यूरोक्रेट हैं. अचल कुमार प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं. वह मोदी के साथ गुजरात में उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के साथ रहे हैं. जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे उस वक्त अचल कुमार को उनका सबसे करीबी अफसर माना जाता था.

अचल कुमार ने वाइब्रेंट गुजरात को सफल बनाने में अहम भूमिका भी निभाई थी. पीएम मोदी उनके काम करने के तरीके को काफी पसंद करते हैं. अचल कुमार के कार्यशैली को देखते हुए ही उन्हें भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त भी बनाया गया था. उन्हें पीएम का संकटमोचक भी माना जाता है. अचल आज तक अपने कार्यकाल में विवाद में नहीं फंसे हैं.

1975 में आईएएस बने थे अचल कुमार

अचल कुमार ज्योति का जन्म 24 जनवरी 1953 को हुआ था. वह मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं. महज 22 साल ही उम्र में अचल कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पहली बार में ही पास की थी और आईएएस ऑफिसर बने थए. वह उस समय देश के सबसे कम उम्र के आईएएस ऑफिसर थे. अब अचल को बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी थी. देखना दिलचस्प होगा कि जय शाह और आशीष शेलार का उत्तराधिकारी कौन बनता है.