×

जानें कौन हैं आदित्य अशोक ? पहले वनडे में न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह, भारत से है कनेक्शन

आदित्य अशोक जब चार साल के थे, तो वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड आकर बस गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 7:29 PM IST

Who is adithya ashok: भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने है. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने प्लेइंग-11 में आदित्य अशोक को मौका दिया है. आदित्य अशोक भारतीय मूल के हैं.

न्यूजीलैंड की टीम ने आदित्य अशोक को पहली बार 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह दी थी. आदित्य अशोक भारतीय मूल के हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने न्यूजीलैंड ए की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश ए के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे.

कौन हैं आदित्य अशोक ?

आदित्य अशोक का जन्म तमिलनाडु के वल्लोर में हुआ था. आदित्य अशोक जब चार साल के थे, तो वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड आकर बस गए. ऑकलैंड के 22 वर्षीय लेग स्पिनर आदित्य अशोक साल 2023 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था. आदित्य अशोक ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो विकेट है. आदित्य अशोक ने हाल ही में न्यूजीलैंड ए की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश ए के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे.

विराट कोहली और रोहित शर्मा को यह बोर्ड देगा शानदार विदाई, बना रहा खास प्लान

TRENDING NOW

न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं आदित्य अशोक

मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.