add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कौन हैं अमित पासी, जिन्होंने खेली टी20 डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी, सिर्फ 44 गेंद पर लगाया शतक

Amit Passi: अमित पासी ने बड़ौदा के लिए डेब्यू करते हुए सेंचुरी लगाई. उन्होंने डेब्यू मैच में सबसे बड़े स्कोर की बराबरी भी कर ली. उनकी सेंचुरी के दम पर टीम ने जीत हासिल की.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 8, 2025 1:06 PM IST

इस बल्लेबाज को जब बड़ौदा की टीम में शामिल किया गया तो किसी को उम्मीद नहीं रही होगी कि उनका डेब्यू इतना कमाल का होगा. 8 दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज अमित पस्सी ने धमाका कर दिया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में उन्होंने शतक लगा दिया. हार्दिक पंड्या की टीम बड़ौदा ने उन्हें जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया गया. और अपने पहले ही मैच में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

सोमवार को हैदराबाद में खेले गए इस मैच में पासी ने धमाकेदार सेंचुरी बनाई. उन्होंने 114 रन की पारी खेली. जितेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में अमित को पारी को पारी का आगाज करने का मौका मिला. 26 साल के इस बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका. दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 24 गेंद अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. और इसके बाद शतक तक पहुंचने में उन्होंने कुल 48 गेंद खेलीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पासी जब 98 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने अपनी पारी का 9वां छक्का लगाकर शतक पूरा किया. वह टी20 डेब्यू में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज पस्सी ने 114 रन बनाए. यह टी20 क्रिकेट में डेब्यू पर संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और नौ छक्के लागए. और कुल 55 गेंद का सामना किया. बड़ौदा ने उनकी पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया.

टी20 मे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी की बात करें तो पासी ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बिलाल आसिफ के रिकॉर्ड की बराबरी की. आसिफ ने साल 2015 में सियालकोट के लिए खेलते हुए 114 रन बनाए थे. वहीं भारत के शिवम भंडारी के नाम रिकॉर्ड था। उन्होंने चंडीगढ़ के लिए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 106 रन बनाए थे. अक्षत रेड्डी ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 105 रन बनाए थे.

पासी ने इससे पहले बड़ौदा प्रीमियर लीग में छह पारियों में सिर्फ 100 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में वह ए4 पावर स्ट्राइकर्स के लिए खेले थे. बड़ौदा के स्कोर के जवाब में सर्विसेज की टीम 8 विकेट पर 207 रन ही बना सकी. कुमार पाठक ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. मोहित अहलावत 22 गेंद पर 41 रन बनाए. बड़ौदा की ओर से राज लिम्बानी ने तीन विकेट लिए.