add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कौन हैं अंशुल कम्बोज, जिन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट में किया डेब्यू, एक पारी में ले चुके हैं 10 विकेट

अंशुल कम्बोज ने घरेलू क्रिकेट में 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 79 विकेट चटकाए हैं. आकाशदीप और अर्शदीप के चोटिल होने के बाद कम्बोज को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिला.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 23, 2025 6:43 PM IST

Who is Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. इस टेस्ट में भारतीय टीम में अंशुल कम्बोज को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है. अंशुल कम्बोज हरियाणा के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन किया है.

अंशुल कम्बोज को मैनचेस्टर से ठीक पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया था. अर्शदीप सिंह, आकाशदीप और नितीश रेड्डी के चोटिल होने की वजह से अचानक उन्हें मौका दिया गया. उन्हें 318 नंबर की टेस्ट कैप जर्सी दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1990 में अनिल कुंबले मैनचेस्टर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले अंतिम भारतीय थे. यह एक संयोग ही है कि अनिल कुंबले और अंशुल कंबोज दोनों ने ही एफसी क्रिकेट में 10 विकेट लिए हैं.

कौन हैं अंशुल कम्बोज ?

24 साल के अंशुल कम्बोज दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं और रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेलते हैं. वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने केरल के खिलाफ यह कारनामा किया था. इस साल उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार विकेट चटकाए थे. वह सीम बॉलिंग के माहिर हैं, इसके अलावा वह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मचाया था धमाल

अंशुल कम्बोज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 13.8 की औसत से कुल 34 विकेट अपने नाम किए थे. 24 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 22.88 की शानदार औसत के साथ 79 विकेट चटकाए हैं. वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे.