×

कौन हैं अनुष्का शर्मा, जिसे खरीदने से चूक गई आरसीबी, गुजरात ने चार गुणा ज्यादा रकम देकर मारी बाजी

महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के दौरान युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा के लिए आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच संघर्ष देखने को मिला

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 27, 2025 10:42 PM IST

Who is Anushka Sharma: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया. मेगा ऑक्शन के दौरान यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के लिए सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ खर्च किए, वहीं अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने तीन करोड़ में खरीदा. महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन के दौरान युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा के लिए आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच संघर्ष देखने को मिला. आरसीबी की टीम ने अनुष्का शर्मा को खरीदने के लिए बोली लगाई, मगर बाजी गुजरात जायंट्स ने मारी.

10 लाख के बेस प्राइस में शामिल हुई अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने चार गुणा से ज्यादा कीमत पर उन्हें अपने नाम किया. 22 साल की अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में खरीदा.

कौन हैं अनुष्का शर्मा ?

अनुष्का शर्मा ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की युवा क्रिकेटर हैं, जो WPL में अपनी शुरुआत कर रही हैं. वह अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चार मैच में 175 रन और 10 विकेट लेकर चर्चा में आईं थी. उन्होंने इस सीजन सीनियर महिला ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए 207 रन बनाए थे, जिसके बाद महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम मिली.

गुजरात जायंट्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट…

एश्ले गार्डनर- ऑलराउंडर (3.50 करोड़)- रिटेन

बेथ मूनी- बल्लेबाज (2.50 करोड़)- रिटेन

सोफी डिवाइन- बल्लेबाज (2.00 करोड़)

जॉर्जिया वेयरहम- ऑलराउंडर (1.00 करोड़)

भारती फूलमाली- बल्लेबाज (70 लाख)

काशवी गौतम- ऑलराउंडर (65 लाख)

रेणुका सिंह ठाकुर- गेंदबाज (60 लाख)

किम गार्थ- ऑलराउंडर (50 लाख)

यास्तिका भाटिया- विकेटकीपर (50 लाख)

डेनियल व्हाइट- बल्लेबाज (50 लाख)

अनुष्का शर्मा- ऑलराउंडर- (45 लाख)

तनुजा कंवर- ऑलराउंडर (45 लाख)

आयुष सोनी- ऑलराउंडर (30 लाख)

टिटास साधु- गेंदबाज (30 लाख)

कनिका आहूजा- ऑलराउंडर (30 लाख)

हैप्पी सिंह- गेंदबाज (10 लाख)

TRENDING NOW

शिवानी सिंह- बल्लेबाज (10 लाख)