×

33 साल की उम्र में डेब्यू और अब 1 साल में बढ़ गई 11 गुना कीमत, कौन हैं UPW की यह फिरकीबाज

कहते हैं मेहनत कभी खराब नहीं जाती. और आशा शोभना के बारे में यह बात कही जा सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ 6 मई 2024 को जब आशा ने भारत की नीली जर्सी पहनी तो उनकी उम्र 33 साल 51 दिन थी. वह भारत की सबसे उम्रदराज महिला क्रिकेटर बनीं. और गुरुवार को इस खिलाड़ी...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 28, 2025 5:07 PM IST

कहते हैं मेहनत कभी खराब नहीं जाती. और आशा शोभना के बारे में यह बात कही जा सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ 6 मई 2024 को जब आशा ने भारत की नीली जर्सी पहनी तो उनकी उम्र 33 साल 51 दिन थी. वह भारत की सबसे उम्रदराज महिला क्रिकेटर बनीं. और गुरुवार को इस खिलाड़ी को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में यूपी वॉरियर्ज ने अपनी टीम में शामिल किया.

आशा शोभना का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई. यूपी वॉरियर्ज ने बोली को 35 लाख रुपये तक पहुंचाया. इसके बाद यूपी और दिल्ली के बीच जब जंग चल ही रही थी तभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने एंट्री ली और कीमत 60 लाख रुपये तक पहुंच गई.

इसके बाद जल्द ही कीमत 1 करोड़ तक पहुंच गई. यूपी वॉरियर्ज ने फिर 1 करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगाई. और आखिर डील यहीं पक्की हो गई.

शोभना, पिछले सीजन तक आरसीबी के साथ थीं. पहले सीजन में उन्हें 10 लाख रुपये मिले थे. लेकिन 2025 का सीजन वह चोट के चलते नहीं खेल पाई थीं.

साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उन्हें 10 लाख रुपये में शामिल किया था. और 2024 में उन्हें रीटेन किया था. उनका यह फैसला सही साबित हुआ जब उन्होंने 10 मैचों में 12 विकेट लिए थे.

TRENDING NOW

दाएं हाथ की यह लेग स्पिनर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर रहीं. उन्होंने यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 22 रन देकर पांच विकेट लिए थे. वह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पारी में पांच विकेट लेने वालीं पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं.