कौन हैं अशोक शर्मा ? GT के लिए किया आईपीएल डेब्यू, उमरान मलिक जैसी है रफ्तार
कौन हैं अशोक शर्मा ? GT के लिए किया आईपीएल डेब्यू, उमरान मलिक जैसी है रफ्तार
अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए साल 2025 में ही डेब्यू किया था. वह चार फर्स्ट क्लास, सात लिस्ट ए और 10 टी20 मैच खेल चुके हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 31, 2026 8:26 PM IST
Ashok Sharma
Who is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा ने डेब्यू किया. 23 साल के अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने नीलामी में 90 लाख रुपये में उनको खरीदा था. अशोक किसान के बेटे हैं और उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 22 विकेट लिए थे और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. वह पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, मगर उन्हें राजस्थान के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जयपुर के रहने वाले हैं अशोक शर्मा, पिता चाहते थे बेटा बने किसान
अशोक शर्मा राजस्थान के जयपुर के पास रामपुर गांव के रहने वाले हैं. अशोक के पिता नाथुलाल की चाहत थी कि बेटा पढ़ाई की जगह खेतों में काम करे, मगर भाई अक्षर के सहयोग से वह क्रिकेट खेल सके. भाई ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में पहचान दिलाई. अशोक के बड़े भाई अक्षय भी क्रिकेट खेला करते थे, ऐसे में पिता नहीं चाहते थे कि दोनों बेटे क्रिकेट खेलें, वह चाहते थे कि अशोक पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन बडे़ भाई ने अशोक की काबिलियत पहचान ली थी, उन्होंने अशोक के लिए क्रिकेट को त्याग दिया, ताकि छोटे भाई को अपना सपना पूरा करने का मौका मिल सके.
क्रिकेट के प्रति अशोक के जुनून को देखते हुए पिता ने जयपुर स्थित अरावली क्रिकेट एकेडमी में बेटे का एडमिशन करवा दिया, जो दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव की एकेडमी है. अशोक को एकेडमी पहुंचने के लिए रोजाना काफी लंबा सफर करना पड़ता था, जिसके बाद वह एकेडमी के हॉस्टल में ही रहने लगे. कोरोना महामारी के बीच अशोक के कोच विवेक यादव का निधन हो गया, जिससे अशोक को बड़ा झटका लगा, लेकिन उन्होंने खुद को इस सदमे से निकाला और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपील में जगह बनाई.
150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की थी गेंदबाजी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी, जिसके बाद वह आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों की नजरों में आ गए.
घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का हैं हिस्सा
अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए साल 2025 में ही डेब्यू किया था. वह चार फर्स्ट क्लास, सात लिस्ट ए और 10 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं, वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 13 विकेट हैं. 10 टी-20 मैच में उन्होंने 22 विकेट अपने नाम किए हैं.
राजस्थान रॉयल्स और केकेआर का भी रहे हैं हिस्सा
अशोक शर्मा आईपीएल में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं, मगर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. अशोक शर्मा को आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका. साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.