×

IPL 2026 Auction: कौन हैं आकिब डार, जिन्हें मिला बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा पैसा

जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खूब रकम बटोरी. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. इस अनकैप्ड भारतीय पेसर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. और उनके इस खेल की खूब तारीफ भी हो रही थी. वह अपने प्रदर्शन से...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 16, 2025 10:22 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खूब रकम बटोरी. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. इस अनकैप्ड भारतीय पेसर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. और उनके इस खेल की खूब तारीफ भी हो रही थी. वह अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के रहने वाले नबी ने टी20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सात मैचों में 7.41 के औसत से 15 विकेट लिए. हाल ही में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने सिर्फ 21 गेंद पर 32 रन की पारी भी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी तीन विकेट लिए थे.

उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना नाम कमाने से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी मे भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीजन के पहले हिस्से में पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया था.

उन्होंने 9 पारियों में 29 विकेट लिए थे. इसमे तीन बार पारी में पांच विकेट भी शामिल थे. इसमें राजस्थान के खिलाफ 24 रन देकर सात विकेट भी शामिल थे. उनके प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर की टीम नॉक-आउट स्टेज तक पहुंची थी.

उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 2024-25 के सीजन में 44 विकेट लिए थे. उनका औसत 13.93 का था. किसी भी औसत इतना अच्छा नहीं था. नंबर दो पर रहने वाले गेंदबाज ने 35 विकेट लिए थे. हालांकि हर्ष दूबे ने उनसे ज्यादा 69 विकेट लिए थे.

TRENDING NOW

दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले डेविड मिलर और बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.