×

कौन हैं आयशा सिद्दीकी, जिसे छोड़कर शोएब मलिक ने सानिया से किया था निकाह, भारत से है कनेक्शन

आयशा सिद्दीकी और शोएब मलिक की शादी साल 2002 हुई थी, आयशा ने शोएब- सानिया की शादी से ठीक पहले इसका खुलासा किया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 20, 2024 5:49 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने तीसरी शादी रचा ली है. शोएब मलिक ने पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza)के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से जारी अटकलों पर विराम लग गया है. अब शोएब और सानिया अब अलग हो चुके हैं. शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है. शोएब मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दीकी के साथ हुई थी. आयशा सिद्दीकी भारत के हैदराबाद की रहने वाली हैं.

कौन हैं आयशा सिद्दीकी ?

आयशा सिद्दीकी भारत की हैदराबाद की रहने वाली है, जहां से सानिया मिर्जा आती हैं. वह पेशे से एक शिक्षिका है, साल 2002 में आयशा सिद्दीकी और शोएब मलिक की शादी हुई थी, आयशा ने खुद इसका खुलासा किया था. दरअसल जब सानिया और शोएब की शादी की ठीक पहले आयशा ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि उसने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है. आयशा से बिना तलाक लिए शोएब ने सानिया से निकाह किया.

आयशा ने शोएब के खिलाफ किया था धोखाधड़ी का केस

हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहले इससे इनकार किया, मगर बाद में उन्होंने कबूला कि आयशा उनकी पत्नी हैं. आयशा ने शोएब मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था और पुलिस को शादी का वीडियो भी दिखाया था. हालांकि इसके बाद शोएब मलिक ने साल 2010 में आयशा से तलाक लिया और सानिया मिर्जा से शादी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब मलिक ने गुजारा भत्ता के रूप में आयशा को 15 करोड़ रुपये की रकम भी दी थी. कहा जा रहा है कि आयशा के मोटे होने की वजह से शोएब मलिक ने उनसे दूरी बनाई थी.

TRENDING NOW

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की साल 2010 में शादी हुई थी. शादी के आठ साल शोएब और सानिया माता पिता बने थे. अब शादी के 13 साल बाद दोनों अब अलग हो रहे हैं.