• Home
  • News
  • Who is Brijesh Sharma debut for Rajasthan royals against Chennai Super kings in IPL 2026

कौन हैं बृजेश शर्मा ? बिना घरेलू क्रिकेट खेले RR के लिए किया डेब्यू, पिता करते हैं मजदूरी

बृजेश ने बंगाल प्रो टी-20 लीग में सात मुकाबलों में 11 विकेट चटकाए थे. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2026, 10:03 PM IST

Published On Mar 30, 2026, 10:03 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2026, 10:03 PM IST

Brijesh Sharma

Brijesh Sharma

Who is Brijesh Sharma: आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए बृजेश शर्मा ने डेब्यू किया. बंगाल के इस दाएं हाथ के गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था. बृजेश शर्मा ने डेब्यू मैच में अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया.

बृजेश शर्मा ने अपने पहले मैच में तीन ओवर की गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया. उन्होंने कार्तिक शर्मा को अपना शिकार बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कौन हैं बृजेश शर्मा ?

बृजेश का जन्म जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को हुआ था. बचपन से ही बृजेश को पढ़ाई के बजाय खेल में ज्यादा दिलचस्पी थी, स्कूल न जाने पर उन्हें अक्सर डांट भी पड़ती, लेकिन बृजेश की एक ही लक्ष्य था, बेटे की जिद्द को परिवार ने भी समझा और धीरे-धीरे पिता भी उनका साथ देने लगे. बृजेश ने जम्मू की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के ‘यूनिक स्पोर्ट्स क्लब’ में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा.

बंगाल प्रो टी20 लीग में किया शानदार प्रदर्शन

बेहतर मौकों की तलाश में बृजेश को बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया. इस लीग में बृजेश ने सात मुकाबलों में 11 विकेट चटकाए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे. इसी के आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा, आखिरकार सोमवार को उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका भी मिल गया.

पिता करते हैं मजदूरी

बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं. आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया, मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की, पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था.


Editor's Pick