• Home
  • News
  • Who is Gurnoor Brar Punjab Pacer Who is Selected For Afghanistan Test and ODI Series

Who is Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बरार, 6.5 फुट लंबा गेंदबाज, जिसे आया टीम इंडिया का बुलावा

Who is Gurnoor Brar: गुरनूर बरार कौन हैं. इस पेसर को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 19, 2026, 05:45 PM IST

Published On May 19, 2026, 05:45 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2026, 05:45 PM IST

Who is Gurnoor Brar

Who is Gurnoor Brar

अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें मोहम्मद शमी जैसे बड़े और अनुभवी पेसर का नाम शामिल नहीं है. लेकिन इसके साथ ही एक नाम ऐसा है जिसने सभी को हैरान किया है. वह गुरनूर बरार. दाएं हाथ के इस पेसर ने बचपन में शोएब अख्तर और डेल स्टेन के ऐक्शन को कॉपी किया. और अब टीम इंडिया में उन्हें चुना गया है.

मंगलवार, 19 मई को चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सकैया ने टीम इंडिया का ऐलान किया. जसप्रीत बुमराह को इन दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं छह फुट पांच इंच लंबे इस गेंदबाज को टीम इंडिया का बुलावा आया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजित अगरकर ने गुरनूर के चयन पर चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने उन्हें भविष्य का सितारा बताया. उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा उन्हें देख रहे थे. हमने लंबे वक्त तक कोई विदेशी दौरा नहीं करना है. तो हमारे पास अभी समय है. उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए काफी उम्मीदें जगाई थीं. तो अब हमारे पास उसे देखने का एक मौका है.’

हालांकि बरार ने अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू 2022 में किया था. वहीं 2023 पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 2023 में अपना पहला मैच खेला. 2024-25 उनके करियर में टर्निंग पॉइंट रहा. वह रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. सात मैचों में उन्होंने 26 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी में अनुशासन और रफ्तार का अच्छा मेल दिखा. बरार ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भी अच्छा खेल दिखाया. 11 मैचों में उन्होंने 22 विकेट लिए. उनका औसत 14 और इकॉनमी 7.33 का रहा. उन्हें पंजाब का फास्ट बॉलिंग का उभरता हुआ सितारा कहा गया.

बरार मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर भी रहे हैं. साल 2019 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के नेट में गेंदबाजी की. 2023 में पंजाब किंग्स ने उन्हें राज बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खिलाफ एक मैच खेला. साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच 6 जून 2026 से न्यू मुल्लांपुर में खेला जाएगा. बीते साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद पहली बार भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. बुमराह के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी दोनों टीमों का हिस्सा नहीं हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इन टीमों में नहीं हैं. बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर मानव सुथार को भी पहली बार मौका मिला है. हर्ष दूबे को भी पहली बार मौका मिला है.

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज़ की शुरुआत 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में होने वाले टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. भारत और अफगानिस्तान ने इससे पहले आपस में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है. यह मैच 2018 में बेंगलुरु में हुआ था. भारत ने इस मैच में दो दिन के अंदर ही एक पारी और 262 रनों से जीत हासिल की थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick