27 मैच में 133 विकेट, कौन हैं हर्ष दुबे, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

23 साल के हर्ष घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने साल 2021 में लिस्ट ए और टी-20 में डेब्यू किया था, वहीं 2022 में उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 13, 2026, 07:12 PM IST

Published On Jun 13, 2026, 07:12 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2026, 07:12 PM IST

Harsh dubey debut

Harsh dubey debut

Who is Harsh Dubey: भारत और अफगानिस्तान की टीम शनिवार को पहले वनडे मैच में आमने- सामने हुई. इस मैच में भारत के लिए हर्ष दुबे ने डेब्यू किया. हर्ष दुबे को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है. हर्ष दुबे ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए काफी प्रभावित किया था.

हर्ष दुबे के लिए हालांकि डेब्यू मैच का पहला ओवर अच्छा नहीं रहा और उनके पहले ओवर में 16 रन बने. मगर इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे स्पेल में वापसी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेब्यू मैच में चटकाए तीन विकेट

हर्ष दुबे ने डेब्यू मैच में पांच ओवर के स्पेल में 47 रन खर्च किए और तीन विकेट अपने नाम किया. उन्होंने हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई और अल्लाह गजफनर का विकेट अपने नाम किया.

कौन हैं हर्ष दुबे ?

हर्ष दुबे का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. 23 साल के हर्ष घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने साल 2021 में लिस्ट ए और टी-20 में डेब्यू किया था, वहीं 2022 में उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला. पिछले रणजी सीजन में उन्होंने 69 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, मगर वनडे सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिला.

हर्ष दुबे स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास सटीक लाइन-लेंथ के साथ ‘स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स’ गेंदबाजी की क्षमता है. वह निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.

27 फर्स्ट क्लास मैच में चटकाए हैं 133 विकेट

हर्ष दुबे का फर्स्ट क्लास काफी शानदार है. उन्होंने सिर्फ 27 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 133 विकेट है. वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नौ अर्धशतक के साथ 1026 रन भी बनाए हैं. लिस्ट ए के 30 मैच में उन्होंने 31 और 38 टी-20 मैच में उन्होंने 34 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट ए में उन्होंने बल्ले से 296 रन भी बनाए हैं.

कौन हैं गुरनूर बरार ? टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, पहले ओवर में किया कमाल

2025 में आईपीएल में हुआ था डेब्यू

हर्ष दुबे को इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया. साल 2025 के आईपीएल सीजन में डेब्यू करते हुए उन्होंने सिर्फ तीन मैचों में 5 विकेट लिए, जिसमें विराट कोहली और मिशेल मार्श का विकेट शामिल था. आईपीएल 2026 में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर भरोसा बनाए रखा. इस सीजन उन्होंने आठ विकेट चटकाए.

Editor's Pick