U-19 World Cup: पिता ने करवाई क्रिकेट से मुलाकात, कौन है हेनिल पटेल जिसके पंजे ने किया अमेरिका को धराशायी
U-19 World Cup: पिता ने करवाई क्रिकेट से मुलाकात, कौन है हेनिल पटेल जिसके पंजे ने किया अमेरिका को धराशायी
हेनिल पटेल ने पांच विकेट लेकर अमेरिका के खिलाफ पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 15, 2026 5:37 PM IST
henil-patel
अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. भारत का पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ है. इस मैच में भारत ने यूएसए को 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गए हैं. गुरुवार को इस मैच में भारत के लिए हेनिल पटेल ने पांच विकेट लिए. उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर ये पांच विकेट लिए. उन्होंने सात ओवरों में एक मेडिन फेंका. पटेल ने अपनी गेंदबाजी से यूएसए के मिडल-ऑर्डर को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया.
परिस्थितियां गेंदबाजी के लिए मुफीद थीं और भारत ने टॉस जीतकर यूएसए को बल्लेबाजी का न्योता दिया. हेनिल ने अपने पहले ही ओवर में भारत को कामयाबी दिलाई. उन्होंने अमरिंदर गिल को 1 रन के निजी स्कोर पर विहान मल्होत्रा के हाथों स्लिप में कैच करवाया. इसके बाद लंबे कद के दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग (16) का विकेट लिया. उनका कैच हेनिल ने थर्ड मैन पर लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इसके बाद हेनिल ने मैच का कंट्रोल अपने हाथों में लिया. उन्होंने यूएसए अंडर-19 के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को खाता खोले बिना पविलियन की राह दिखाई. उत्कर्ष ने पांच गेंदों का सामना किया. और फिर अर्जुन महेश (16) को चलता कर अमेरिका का स्कोर चार विकेट पर 35 रन तक पहुंचा दिया.
इस तेज गेंदबाज ने महेश को थर्ड मैन पर कैच करवाया. महेश ने एक खराब शॉट खेला और गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया. यहां तक पहुंचते-पहुंचते यूएसए की टीम बुरी तरह से पटरी से उतर चुकी थी.
लेग स्पिनर खिलान पटेल ने आते ही भारत को एक और कामयाबी दिलाई. अमोघ अरेपल्ली को विहान मल्होत्रा के हाथों कैच करवाकर उन्होंने अमेरिका का स्कोर 5 विकेट पर 39 रन हो गया था. और अभी 16वां ओवर चल रहा था.
𝗙𝗜𝗙𝗘𝗥!
Henil Patel shines bright in the #U19WorldCup opener against USA U19 🔥
अमेरिका के लिए नीतीश सुदिनी ने कुछ जज्बा दिखाया. उन्होंने 52 गेंद पर 36 रन बनाकर पारी को संभालने का थोड़ा काम किया. अपनी पारी में चार चौके लगाए. सुदिनी ने अदनित झांब (18) के साथ मिलकर 30 रन जोड़े.
हालांकि हेनिल ने सबरीश प्रसाद (7) और ऋषभ शिम्पी (0) के विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए. अमेरिका की पूरी टीम 35.2 ओवर में 107 पर सिमट गई.
आखिर हेनिल पटेल हैं कौन हेनिल पटेल का जन्म 28 फरवरी 2007 को गुजरात के वलसाड जिले में हुआ. उनके पिता ने उन्हें कम उम्र में ही क्रिकेट से रूबरू करवाया. हेनिल ने स्थानीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद वह गुजरात अंडर-19 के सिलेक्टर्स की नजर में आए.
आंकड़ें देखें तो तो हेनिल ने 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. कुल मिलाकर उनके नाम 28 विकेट हैं. पिछले महीने वह अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में भी खेले थे. यहां उन्होंने चार मैचों में पांच विकेट लिए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.